22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया गया



राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 8 दिसंबर, 2021 को मुंबई स्थित नौसेना के डॉकयार्ड में आयोजित एक प्रभावशाली अधिकृत परेड में 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक से सम्मानित किया है। इसे भारतीय नौसेना के किलर्स स्क्वाड्रन के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा निर्मित एक विशेष दिवस आवरण और एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।


इस समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोशियारी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, एवीएसएम, वीएसएम, पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह और कई अन्य नागरिक व सेना के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन मुंबई में स्थित है। इसमें प्रबल, प्रलय, नाशक, निशांक, विपुल, विभूति, विनाश और विद्युत मिसाइल वेसल शामिल हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts