प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(24-01-2022)


1. भागवद् गीता भारत के किस पौराणिक ग्रंथ से संबंधित है?
(a) रामायण (b) महाभारत 
(c) बद्रायण (d) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) : भागवद् गीता का सम्बन्ध पौराणिक महाकाव्य महाभारत से है। भगवद् गीता की रचना महर्षि वेद व्यास ने की थी। गीता में कुल 18 अध्याय तथा 700 श्लोक है। जिसमें मुख्य रूप से ज्ञान, भक्ति एवं कर्मयोग मार्गों की विस्तृत व्याख्या की गई है।

2. मुदुमलाई वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?
(a) केरल (b) कर्नाटक 
(c) तमिलनाडु (d) आंध्र प्रदेश
Ans. (C) : भारत के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्य तथा राज्यों का उल्लेख निम्नवत् है–
वन्यजीव अभ्यारण राज्य
मुदुमलाई तमिलनाडु
पारम्बिकुलम केरल
बांदीपुर कर्नाटक
नागार्जुन आन्ध्र प्रदेश

3. चेक का कैनसिलेशन .............. के पूरे हस्ताक्षर से किया जा सकता है
(a) प्राप्कर्ता (b) आहर्ता 
(c) अदाकर्ता (d) धारक
Ans. (C) : चेक का कैनसिलेशन अदाकर्ता के पूरे हस्ताक्षर से किया जा सकता है। कैंसिल चेक एक तरह का नार्मल चेक होता है इसमें अदाकर्ता द्वारा दो तिरछी लाइन बनाकर कैपिटल लेटर में CANCELLED शब्द लिख दिया जाता है। चेक के ऊपर बड़े अक्षरों में CANCELLED इसलिए लिखा जाता है क्योंकि कोई भी यूजर इसका गलत इस्तेमाल न कर पाए।

4. क्रिकेट के खेल में इनमें से किस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
(a) लेग-बाई (b) स्मैस 
(c) ड्यूस (d) लॉव
Ans.(A) : किक्रेट में इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावलियाँ लेग, बाई, स्विंग, एल.बी.डब्ल्यू., हिट, विकेट, डेडबॉल, रन आउट, फालोऑन तथा चाइनामैन इत्यादि है जबकि स्मैश तथा ड्यूस शब्द का प्रयोग लान टेनिस एवं लॉव शब्द वालीबॉल खेल से सम्बन्धित है। 

5. भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं?
(a) अटल बिहारी वाजपेयी (b) नरेन्द्र मोदी
(c) राजनाथ सिंह (d) सोनिया गाँधी
Ans. (C) : प्रश्नकाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह थे। जुलाई 2019 के अनुसार भा.ज.पा. के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को बनाया गया है। 

6. निम्न में से भारत का कौन-सा शहर इलेक्ट्रॉनिक शहर के रूप में जाना जाता है?
(a) मुम्बई (b) हैदराबाद 
(c) बंगलौर (d) गुरुग्राम
Ans.(C) : भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी बंगलौर को इलेक्ट्रॉनिक शहर, सिलीकॉन वैली तथा अन्तरिक्ष का शहर के रूप में जाना जाता है जबकि मुम्बई को भारत का हॉलीवुड, भारत का प्रवेश द्वार तथा भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। हैदराबाद-सिकन्दराबाद को जुड़वाँ शहर के रूप में जाना जाता है। 

7. विश्व प्रसिद्ध अजंता की गुफाएँ किस राज्य में स्थित है?
(a) मध्य प्रदेश (b) महाराष्ट्र 
(c) कर्नाटक (d) ओडिशा
Ans. (B) : विश्व प्रसिद्ध अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। गुप्तकाल में चित्रकला की दृष्टिकोण से अजंता (महाराष्ट्र) तथा बाघ (म.प्र.) की गुफा का उल्लेख है। अजंता में कुल 29 गुफाएं हैं। जिनमें सिर्फ 6 (गुफा संख्या, 1, 2, 9, 10, 16, 17) ही शेष है। इनका निर्माण दूसरी सदी से लेकर सातवीं सदी में किया गया। इसमें गुफा संख्या 16 एवं 17 ही गुप्तकालीन है। अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म की महायान शाखा से सम्बन्धित है जबकि बाघ की गुफाएं लौकिक जीवन से सम्बन्धित है।

8. स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?
(a) जवाहरलाल नेहरू (b) राजेन्द्र प्रसाद 
(c) क्लीमेंट एटली (d) लॉर्ड माउंटबेटन
Ans.(D) : स्वतंत्रता के पश्चात भारत के पहले गवर्नर जनरल लार्ड माउंटबेटन थे जबकि स्वतंत्र भारत के प्रथम तथा अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी हुए। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु तथा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति हुए जबकि भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री क्लीमेन्ट एटली थे। 

9. दिल्ली में स्थित किसके समाधि स्थल को राजघाट कहा जाता है?
(a) महात्मा गाँधी (b) जवाहर लाल नेहरू 
(c) लाल बहादुर शास्री (d) इंदिरा गाँधी
Ans. (A) : दिल्ली में स्थित समाधि स्थल निम्नवत् है–
राजघाट महात्मा गाँधी
शान्तिवन जवाहर लाल नेहरू
विजय घाट लाल बहादुर शास्री
शक्ति स्थल इंदिरा गाँधी
महाप्रयाण घाट डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
अभय घाट मोरार जी देसाई
किसान घाट चौधरी चरण सिंह
चेत्रा भूमि डॉ. भीमराव अम्बेडकर 

10. सत्यजीत रे निम्न में से किससे जुड़े थे?
(a) क्रिकेट (b) शास्रीय नृत्य 
(c) फिल्म निर्देशन (d) बैंकिग
Ans. (C) : सत्यजीत रे एक भारतीय फिल्म निर्देशक थे, जिन्हें 20वीं शताब्दी के सर्वोच्च फिल्म निर्देशक में गिना जाता है। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म पाथेर पांचाली, अपुर संसार तथा अपराजितो है। सत्यजीत रे को ऑस्कर अवार्ड तथा भारत रत्न (1992) से सम्मानित किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

World Archery Para Series

India is set to host a stage of the World Archery Para Series for the first time. The event will be held from September 5 to 9, 2026, at the...

Popular Posts