प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(27-01-2022)


1. संप्रग समय की सबसे बड़ी कलंकित घटना किसको माना जाता है?
(a) इसरो-देवास समझौता (2011)
(b) 2G स्पेक्ट्रम काँड(2010)
(c) कोयला ब्लॉक काँड(2012)
(d) इन्दिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय विमानमथक काँड(2012)
Ans. (B) संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल (वर्ष 2009 में 2G स्पेक्ट्रम घोटाला भारत के सबसे बड़े आर्थिक घोटाले के रूप में सामने आया। 2G स्पेक्ट्रम घोटाले में कंपनियों को नीलामी की बजाए पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर स्पेक्ट्रम प्रदान किए गए जिसमें कैग की रिपोर्ट के अनुसार देश को 1 लाख 76 हजार करोड़ रूपये का नुकसान हुआ। इस घोटाले के वक्त तत्कालीन केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा थे। 

2. एन्टोमोलॉजी (Entomology)का विज्ञान किसका अभ्यास करता है?
(a) मानव व्यवहार 
(b) कीड़े-मकोड़े
(c) प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक परिभाषा का मूल एवं इतिहास
(d) खंडकों की रचना
Ans. (B) एन्टोमोलॉजी, प्राणि विज्ञान का भाग है जिसके अंतर्गत कीड़े–मकोड़े का अध्ययन किया जाता है। 

3. निम्नलिखित में से किस विद्याशाखा में नोबेल पुरस्कार प्राप्त होता है?
(a) भौतिकशास्त्र और रसायनशास्त्र
(b) शरीरविज्ञान या औषधविज्ञान
(c) साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र
(d) उपरोक्त सभी विद्याशाखा में
Ans. (D) नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 से प्रदान किया जाता है।  नोबेल पुरस्कार उपरोक्त सभी विद्याशाखा में दिया जाता है।

4. वस्तु को सस्ते मूल्य में उपलब्ध कराना-डम्पिंग की परिभाषा क्या है?
(a) देश की वस्तु की बाजार मूल्य से परदेश में उत्पादन खर्च से कम मूल्य में बिक्री करना
(b) देश के बाजार में उत्पादित वस्तु का मूल्य कम रखने की प्रक्रिया
(c) GATT के नियमों से प्रतिबंधित 
(d) उपरोक्त सभी विकल्प
Ans. (A) डंपिंग – किसी वस्तु के अत्यधिक उत्पादन की स्थिति में बाजार में वस्तु के मूूल्य को एक न्यूनतम स्तर से नीचे गिरने से रोकने के लिए या तो इसकी घरेलू कीमत से नीचे या इसकी उत्पादन लागत से कम कीमत पर अतिरिक्त भंडार को विदेशी बाजार में निर्यात करने की प्रक्रिया को डंपिंग कहते है। 

5. ओलम्पिक और विश्व स्पर्धा में बास्केटबॉल खेलने के मैदान का परिमाण कितना होता है?
         (a) 26 मी. x 14 मी. (b) 28 मी. x 15 मी.
(c) 27 मी. x 16 मी. (d) 28 मी. x 16 मी.
Ans. (B) : बास्केटबॉल कोर्ट 28 मी. लम्बा तथा 15 मी. चौड़ा होता है। इस खेल की शुरूआत वर्ष 1891 में अमेरिका से हुई। प्रत्येक टीम में 5 खिलाड़ी होते है। इस खेल के नियम बनाने का श्रेय जेम्स नायस्मिथ को दिया जाता है। वर्ष 1936 में इसे बर्लिन ओलम्पिक में प्रथम बार शामिल किया गया।

6. किस खेल के विजेता को फेडरेशन कप, वल्ड कप, ओल्वीन अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी और चैलेन्ज कप दिया जाता है?
(a) टेनिस (b) वॉलीबॉल
(c) बास्केटबॉल (d) क्रिकेट
Ans. (B) ओल्वीन अन्तर्राष्ट्रीय कप, पेâडरेशन कप तथा  चैलेंज कप वॉलीबॉल से संबंधित है। वॉलीबॉल खेल की शुरूआत 1895 ई० में विलियम जी. मारर्गन ने की। इस खेल में प्रत्येक टीम में 6  खिलाड़ी होते है। वर्ष 1960 में प्रथम बार पुरुषों के वॉलीबॉल को रोम ओलम्पिक में शामिल किया गया।

7. कौन-से धर्म में अग्नि मंदिर (Fire Temple) में प्रार्थना की जाती है?
(a) ताओइजम (b) जुडाइजम
(c) जोरोस्ट्रियनिजम (d) शिन्टोइजम
Ans. (C) : पारसी धर्म के लोग अग्नि मंदिर में पूजा करते हैं। पारसी धर्म का मूल ग्रंथ ‘जेंद अवेस्ता है। इस धर्म के पैगम्बर जरथु्रष्ट्र है। पारसी एक ईश्वर को मानते है जिसे अहरा मज्दा कहते है। इनके अग्नि मंदिर को दर–ए मेहर या अगियारी (गुजराती भाषा) कहते है।   

8. उप-राष्ट्रपति पदेन अध्यक्ष है:
(a) राज्यसभा का (b) लोकसभा का
(c) योजना आयोग का (d) राष्ट्रीय विकास परिषद् का
Ans. (A) भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। वर्तमान समय में एम. वैंकेय्या नायडू राज्यसभा के सभापति है। 
राज्यसभा का गठन 3 अप्रैल 1952 ई० को किया गया और इसकी प्रथम बैठक 13 मई, 1952 ई० को हुई। राज्यसभा एक स्थायी सदन है। राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 है, जिसमें 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया जाता है। 
राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है तथा प्रत्येक 2 वर्ष की समाप्ति पर इसके एक–तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं। राज्यसभा सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।  

9. पृथ्वी के वायुमंडल में स्थित ओजोन स्तर निम्न में से किसको नियंत्रित करता है?
(a) दृश्य प्रकाश (b) अवरक्त विकिरण
(c) X-किरण और गामा किरण (d) पराबैंगनी विकिरण
Ans. (D) ओजोन वायुमंडल में बहुत कम मात्रा में पायी जाती परन्तु यह वायुमंडल का एक महत्वपूर्ण घटक है। यह सूर्य की पराबैंगनी किरणों के विकिरण को अवशोषित कर लेती है। यदि यह किरणें पृथ्वी की सतह तक पहुँच जाए तो तापमान में अत्यधिक वृद्धि के साथ चर्म कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। यह गैस 15 से 35 किमी. की ऊँचाई पर, समताप मण्डल के निचले भाग में सघनता से पायी जाती है। ओजोन स्तर को मापने के लिए डॉबसन इकाई का प्रयोग किया जाता है।

10. पारिस्थितिकी किससे संबंधित है?
(a) पक्षियों (Birds)
(b) कोशिका (Cell) रचना
(c) जीव और पर्यावरण के मध्य संबंध
(d) उत्तक
Ans. (C) पारिस्थितिकी (Ecology) जीवविज्ञान की वह शाखा है जिसमें जीव व उसके वातावरण के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है। प्रत्येक जन्तु या वनस्पति एक निश्चित वातावरण में रहते हैं। इकोलॉजी के अन्तर्गत यह पता लगाया जाता है कि जीव–जन्तु अपने पर्यावरण के साथ किस तरह क्रिया करते है। पारिस्थितिक तंत्र शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ए०जी० टेन्सले महोदय ने 1935 ई० में किया था। पारिस्थितिकी का जनक अर्नस्ट हेकल को माना जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New President of Asian Cricket Council (ACC)

Pakistan Cricket Board (PCB) chairman Mohsin Naqvi has officially taken charge as the new chairman of the Asian Cricket Council (ACC). Pakis...

Popular Posts