निर्वाचन आयोग ने पंजाब में होने वाले मतदान की तिथि में परिवर्तन किया


  • निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए गए सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद 8 जनवरी 2022 को पंजाब राज्य की विधानसभा के लिए वर्ष 2022 में होने वाले आम चुनावों की घोषणा की हैजिसके तहत चुनाव की अधिसूचना 21 जनवरी 2022 को जारी की जानी है और मतदान 14 फरवरी 2022 को होना है।
  •  आयोग को राज्य सरकारराजनीतिक दलों और अन्य संगठनों की ओर से कई अनुरोध - पत्र प्राप्त हुए हैंजिसमें 16 फरवरी 2022 को मनाए जाने वाले श्री गुरु रविदास जी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में भक्तों की वाराणसी आवाजाही के संबंध में ध्यान आकर्षित किया गया है। 
  • उनलोगों द्वारा इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया गया है कि समारोह के दिन से लगभग एक सप्ताह पहले बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी की ओर रवाना होना शुरू कर देते हैं और मतदान का दिन 14 फरवरी 2022 को रखे जाने से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से वंचित रह जाएंगे। 
नई तिथियाँ निम्नलिखित हैं-
  • अधिसूचना जारी करने की तिथि: 25 जनवरी 2022 (मंगलवार)
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 1 फरवरी 2022 (मंगलवार)
  • नामांकन की जांच की तिथि: 2 फरवरी 2022 (बुधवार)
  • नामांकन वापस लेने की तिथि: 4 फरवरी 2022 (शुक्रवार)
  • मतदान की तिथि : 20 फरवरी 2022 (रविवार)
  • मतगणना 10 मार्च 2022 (गुरुवार) को होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts