- प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को समाज सुधारक, विचारक व यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के महान विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। वे देश के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणास्त्रोत हैं।
- 1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। तत्पश्चात 1985 से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
- स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को बंगाल प्रेसीडेंसी के कलकत्ता में हुआ था।
- उनका मूल नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह