प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(03-02-2022)


1. प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया ?
(a) ब्राजील में (b) कनाडा में
(c) उरूग्वे में (d) दक्षिण अफ्रीका में
Ans : (A) प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी शिखर सम्मेलन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो नामक स्थान पर 3-14 जून, 1992 ई० को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सम्मिलित देशों ने ‘टिकाऊ विकास’ के लिए ‘एजेंडा 21’ को स्वीकृत किया। 
ब्राजील में वर्ष 1992 में हुए पृथ्वी शिखर सम्मेलन में पर्यावरण की रक्षा के लिए एक संधि पर सहमति बनी जिसे ‘यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) कहते है। 

2. निम्नलिखित में से कौन–सा जीवाश्म ईंधन है?
(a) लकड़ी (b) पवन
(c) यूरेनियम (d) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
Ans :  (D) जीवाश्म ईंधन को खनिज ईंधन के नाम से भी जाना जाता है। यह ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत नहीं है। इनका निर्माण पृथ्वी में दबे प्राणी एवं पादप जीवों से होता है। कोयला और पेट्रोलियम जीवाश्म ईंधन के उदाहरण है। 

3.निम्नलिखित में से क्या पृथ्वी के घूर्णन का परिणाम है?
(a) ज्वार–भाटा (b) कोरिऑलिस बल
(c) गुरुत्वाकर्षण बल (d) ग्रहण
Ans : (B) कोरिऑलिस बल एक आभासी बल है जो पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न होता है। कोरिऑलिस बल के कारण उत्तरी गोलाद्रर्ध में वायु की गति की दिशा, अपनी दाएँ ओर तथा दक्षिणी गोलाद्रर्ध में वायु की गति की दिशा, अपनी बाँयी ओर प्रवाहित होती है। 

4. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य का लोकसभा के संसद सदस्य के रूप में दूसरा सर्वाधिक प्रतिनिधित्व है?
(a) पश्चिम बंगाल (b) बिहार
(c) आन्ध्र प्रदेश (d) महाराष्ट्र
Ans :  (D) लोकसभा में राज्यवार सदस्यों की संख्या निम्न है–
राज्य संख्या
पश्चिम बंगाल 42
बिहार 40
आन्ध्र प्रदेश 25
महाराष्ट्र 48
उत्तर प्रदेश में लोकसभा सदस्यों की संख्या (80) के बाद महाराष्ट्र का दूसरा सर्वाधिक प्रतिनिधित्व है। 

5. भारतीय संविधान की कौन–सी अनुसूची भारतीय भाषाओं की मान्यता से संबंधित है?
(a) सातवीं (b) आठवीं
(c) पाँचवी (d) छठवीं
Ans: (B) भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारतीय भाषाओं की मान्यता से सम्बन्धित है। मूल रूप से 8वीं अनुसूची में 14 भाषायें थीं परन्तु संविधान संशोधन द्वारा 1967 ई. (21वाँ संशोधन) में सिंधी, 1992 ई. (71वाँ संशोधन) में कोंकणी, मणिपुरी तथा नेपाली और 2013 ई. (92 वाँ संशोधन) में मैथिली, संथाली, डोगरी एवं बोडो को 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया। इस प्रकार 8वीं अनुसूची में 22 भाषाओं का उल्लेख किया गया है।
सातवीं अनुसूची– अनुच्छेद 246 के अनुसार संघ एवं राज्यों के बीच शक्तियों के बंटवारे के विषय में उल्लेख किया गया है तथा इसी अनुसूची में सरकारों द्वारा शुल्क एवं कर लगाने के अधिकारों का उल्लेख है। इसके अन्तर्गत तीन सूचियाँ है– संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची।
पाँचवी अनुसूची – इसमें विभिन्न अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन एवं नियंत्रण के बारे में उल्लेख है।
छठवीं अनुसूची– इसमें असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान है। 

6. जनगणना 2011 के अनुसार भारत के किस राज्य का अनुसूचित जनजाति जनसंख्या का प्रतिशत अनुपात सर्वाधिक है?
(a) छत्तीसगढ़ (b) मध्य प्रदेश
(c) मेघालय (d) मिजोरम
Ans : (D) जनगणना 2011 के अनुसार मिजोरम (94.4%) की अनुसूचित जनजाति जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है।

7. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है?
(a) सुबनसिरी(b) देबांग
(c) लोहित (d) सांग्पो
Ans : (D)) ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगडुंग हिमनद से हुआ है। ब्रह्मपुत्र की लम्बाई 2900 किमी है। ब्रह्मपुत्र का नाम तिब्बत में सांग्पो या साँपू, अरुणांचल प्रदेश में दिहांग तथा असम में ब्रह्मपुत्र है। बांग्लादेश में इसे जमुना कहते हैं।

8. मुगल व राजपूतों के बीच खानवा का युद्ध कब हुआ?
(a) 1526 (b) 1527
(c) 1568 (d) 1519
Ans :  (B) खानवा का युद्ध 17 मार्च, 1527 ई० को बाबर एवं मेवाड़ के राणा साँगा के मध्य लड़ा गया। इस युद्ध में बाबर ने अपने मुसलमान सैनिकों को ‘तमगा कर’ से मुक्त कर दिया तथा राणा साँगा के विरुद्ध ‘जिहाद’ का नारा दिया। खानवा का युद्ध जीतने के बाद बाबर ने ‘गाजी’ की उपाधि धारण की। 

9. गांधी जी द्वारा दांडी यात्रा प्रारम्भ की गई –
(a) 30 मार्च, 1930 को (b) 2 मई, 1930 को
(c) 12 मार्च, 1930 को (d) 26 जनवरी, 1930 को
Ans :  (C) नमक सत्याग्रह के नाम से इतिहास में चर्चित दांडी यात्रा की शुरूआत 12 मार्च, 1930 ई० को गांधी जी के नेतृत्व में हुई थी। यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल, 1930 ई० को दांडी में समाप्त हुई। 

10. स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे?
(a) सरदार वल्लभभाई पटेल
(b) लाल बहादुर शास्त्री
(c) बी.आर. अम्बेडकर
(d) मौलाना अबुल कलाम आजाद
Ans :  (A) स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे। वे भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री भी थे। इन्हें ‘भारत का लौह पुरुष’ भी कहा जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC & JPSC Assistant Engineering AE 53 Sets 3900 Objective Question Solved Papers 2027

BPSC & JPSC Assistant Engineering AE 53 Sets 3900 Objective Question Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts