प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(04-02-2022)


1. निम्नलिखित में से कौन वर्ष 1967 से 1969 की अवधि में भारत के राष्ट्रपति रहे ?
(a) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(b) डॉ. जाकिर हुसैन
(c) डॉ. वी.वी. गिरी
(d) डॉ. फखरूद्दीन अली अहमद
Ans :  (B) 
                 राष्ट्रपति            कार्यकाल
1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई 1962 से 13 मई  1967 तक
2. डॉ. जाकिर हुसैन         – 13 मई 1967 से 03 मई 1969 तक
3. डॉ. वी.वी. गिरि         – 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक
4. डॉ. फखरूद्दीन अली अहमद  – 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक

2. निम्नलिखित में से क्या पृथ्वी के घूर्णन का परिणाम है?
(a) ज्वार–भाटा (b) कोरिऑलिस बल
(c) गुरुत्वाकर्षण बल (d) ग्रहण
Ans :  (B) कोरिऑलिस बल एक आभासी बल है जो पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न होता है। कोरिऑलिस बल के कारण उत्तरी गोलाद्र्ध में वायु की गति की दिशा, अपनी दाएँ ओर तथा दक्षिणी गोलाद्र्ध में वायु की गति की दिशा, अपनी बाँयी ओर प्रवाहित होती है।

3. भारत के साथ किस देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है?
(a) श्रीलंका (b) भूटान
(c) म्यांमार (d) बांग्लादेश 
Ans :   (A) भारत की स्थलीय सीमा इस प्रकार है–
बांग्लादेश – 4096.7 किमी.
चीन – 3488 किमी.
पाकिस्तान – 3323 किमी.
नेपाल – 1751 किमी.
म्यांमार – 1643 किमी.
भूटान – 699 किमी.
अफगानिस्तान – 106 किमी.
अत: स्पष्ट है कि भारत के साथ श्रीलंका की कोई स्थलीय अन्तर्राष्ट्रीय सीमा नहीं लगती है। 

4. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है?
(a) सुबनसिरी (b) देबांग
(c) लोहित (d) सांग्पो
Ans :  (D) ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगडुंग हिमनद से हुआ है। ब्रह्मपुत्र की लम्बाई 2900 किमी है। ब्रह्मपुत्र का नाम तिब्बत में सांग्पो या साँपू, अरुणांचल प्रदेश में दिहांग तथा असम में ब्रह्मपुत्र है। बांग्लादेश में इसे जमुना कहते हैं।

5. भारतीय मुद्रा के एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
(a) रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के गवर्नर के
(b)    भारत सरकार के वित्त मंत्री के
(c) भारत सरकार के योजना आयोग के अध्यक्ष के
(d) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सचिव के
Ans :  (D) भारतीय मुद्रा के एक रुपये के नोट पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सचिव के हस्ताक्षर होते हैं। 
वर्तमान वित्त सचिव राजीव कुमार है और राजस्व सचिव अजय भूषण पाण्डेय है।

6. भारत के संविधान में विनिर्दिष्ट लोकसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या है–
(a) 542 (b) 530
(c) 552 (d) 545
Ans :  (C) लोकसभा, भारतीय संसद का निम्न सदन है। भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा है। लोकसभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार लोकसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 हो सकती है जिसमें 530 सदस्य विभिन्न राज्यों से और 20 सदस्य केन्द्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रपति आंग्ल–भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकते हैं।

7. निम्नलिखित में से किस राज्य अथवा केन्द्र शासित प्रदेश में उप–राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है?
(a) अरुणांचल प्रदेश (b) दिल्ली
(c) नागालैण्ड (d) मणिपुर
Ans :  (B) केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली में उप-राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

8. निम्नलिखित में से बेमेल छॉटियें –
(a) कोहिमा (b) इम्फाल
(c) आइजोल (d) त्रिपुरा
Ans : : (D) त्रिपुरा एक राज्य है जिसकी राजधानी अगरतला है बाकी सब राजधानियाँ है–
राज्य राजधानी
मिजोरम आइजोल
मणिपुर इम्फाल
नागालैण्ड कोहिमा

9. निम्नलिखित चार राज्यों में से किसका भौगोलिक क्षेत्रफल सर्वाधिक है (केवल इन चार राज्यों में तुलना करने पर)
(a) आन्ध्र प्रदेश (b) गुजरात
(c) उत्तर प्रदेश (d) तमिलनाडु
Ans :   (C) 
          राज्य क्षेत्रफल
आन्ध्र प्रदेश 160,205 वर्ग किमी.
उत्तर प्रदेश 240,928 वर्ग किमी.
गुजरात 196,244 वर्ग किमी.
तमिलनाडु 130,060 वर्ग किमी.
अत: स्पष्ट है कि दिए गए विकल्पों में उत्तर प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल सर्वाधिक है। 

10. जनगणना 2011 के अनुसार, भारत का कौन तीसरा सर्वाधिक साक्षर राज्य अथवा केन्द्रशासित प्रदेश है?
(a) पंजाब (b) उत्तर प्रदेश
(c) मिजोरम (d) पश्चिम बंगाल
Ans :  (C) 
राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश साक्षरता
केरल 94%
लक्ष्यद्वीप 91.80%
मिजोरम 91.30%
गोवा         88.70%

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB ALP Stage-II Mechanic Diesel Chapterwise Solved Papers 3100 English Medium

RRB ALP Stage-II Mechanic Diesel Chapterwise Solved Papers 3100 English Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts