प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(16-02-2022)


1. कौन से राज्य को ‘बौद्ध धर्म का उद्गम स्थल’ कहते है?
(a) सिक्किम (b) बिहार  
(c) यू. पी. (d) एम. पी. 
Ans. (B) : बिहार, बौद्ध धर्म के पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक धरोहर, आध्यात्म और संस्कृति का केन्द्र रहा है। बिहार में प्रथम बौद्ध संगीति (राजगृह), द्वितीय बौद्ध संगीति (वैशाली) तथा तृतीय बौद्ध संगीति (पाटलिपुत्र) का आयोजन हुआ था इसलिए बिहार को ‘बौद्ध धर्म का उद्गम स्थल’ कहते है। 

2. भारत की श्वेत क्रांति के लिए किसे अग्रसर माना जाता है? 
(a) धीरू भाई अंबानी (b) वर्गीज कुरियन  
(c) स्वामीनाथन (d) एस. के. रला 
Ans. (B) : भारत में ‘ऑपरेशन फ्लड’ या ‘श्वेत क्रान्ति’ के जनक वर्गीज कुरियन है। इसकी शुरूआत नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB)  ने की थी। यह सुनियोजित तीन चरणों वाली दीर्घकालीन योजना थी, जिसके कारण ही भारत दुग्ध उत्पादन में शीर्ष राष्ट्र बना। 

3. एशियन खेल हर ......... वर्ष बाद आयोजित किये जाते हैं। 
(a) (b)
(c) 3 (d) 4
Ans. (D) : एशियाई खेल प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते है। एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। प्रथम एशियाई खेल 1951 ई. में नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। वर्ष 2018 में इसका आयोजन पालेमबांग तथा जकार्ता (इंडोनेशिया) शहरों में किया गया जबकि आगामी आयोजन वर्ष 2022 में चीन के हांगझोऊ प्रान्त में किया जायेगा। 

4. ‘‘ए थिंग ऑफ ब्युटी इज ए जॉय फॉर एवर’’ यह पंक्ति किसकी है? 
(a) पी. बी. शेली (b) विलियम वर्डसवर्थ 
(c) जॉन किट्स (d) रॉबर्ट ब्राउनिंग 
Ans. (C) : ‘ए थिंग ऑफ ब्यूटी इज ए जॉय फॉर एवर’ प्रसिद्ध इंंग्लिश रोमांटिक कवि, जॉन किट्स द्वारा लिखी गई एक कविता है। इस पंक्ति का अर्थ ‘‘सुंदरता की चीज हमेशा के लिए आनंद बन जाती है।’’ इसका प्रकाशन पहली बार 1818 ई. में हुआ।  

5. जब दो समांतर शीशों के सामने एक वस्तु रखी जाती है, तो उसके कितने प्रतिबिंब उत्पन्न होंगे? 
(a) 2 (b)
(c) 6 (d) अनंत 
Ans. (D) : दो समानान्तर समतल दर्पणों के बीच यदि कोई वस्तु रख दी जाए तो बनने वाले प्रतिबिंबो की संख्या अनंत होती है। 

6. म्यांमार इसका नया नाम है-
(a) माली (b) बाली  
(c) बर्मा (d) भूटान 
Ans.  (C) : म्यांमार का पुराना नाम ‘बर्मा’ था। वर्ष 1989 में इसका नाम बदलकर म्यांमार कर दिया गया। म्यांमार के उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत, बांग्लादेश और हिन्द महासागर तथा दक्षिण पूर्व में थाइलैंड स्थित है। इसकी राजधानी ‘नाएप्यीडॉ (Naypyidaw)’ तथा करेंसी ‘क्यात’ है।  

7. अश्वघोष जो राजा .............. के दरबार में रहता था, उसने बुद्धचरित लिखी। 
(a) कनिष्क (b) बाबर  
(c) विक्रमादित्य (d) अशोक
Ans.  (A) : अश्वघोष कुषाण नरेश कनिष्क के समकालीन बौद्ध महाकवि तथा दार्शनिक थे। ये कनिष्क के राजकवि भी थे। इनके द्वारा रचित बुद्धचरितम्, संस्कृत का महाकाव्य है। अश्वघोष द्वारा रचित अन्य कृतियाँ सौन्दरानंदकाव्यम्, गंडीस्तोत्रगाथा, शारिपुत्र प्रकरणम् आदि है।  


8. भारत का 29 वां राज्य है-
(a) आंध्र प्रदेश (b) तेलंगाना  
(c) ओडिशा (d) झारखंड 
Ans. (B) : 2 जून, 2014 को आन्ध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना भारत का 29वाँ राज्य बना। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया है। आन्ध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती है।  

9. केसर मसाला बनाते वक्त पौधे का निम्न में से कौन सा हिस्सा उपयोग करते हैं? 
(a) पत्ता (b) पंखुड़ी  
(c) बाह्यदल (d) वर्तिकाग्र 
Ans. (D) : केसर एक सुगंध देने वाला पौधा है। यह इरिडेसी कुल की क्रोकस सैटाइवस नामक वनस्पति है, जिसका मूल स्थान दक्षिण यूरोप है। केसर मसाले बनाते वक्त वर्तिकाग्र भाग का प्रयोग किया जाता है। भारत के जम्मू-कश्मीर में केसर का सर्वाधिक उत्पादन होता है।   

10. महामस्तकाभिषेक जो एक बड़ी धार्मिक घटना है, इससे सम्बन्धित है और इसके लिए किया जाता है-
(a) बाहुबली (b) बुद्ध  
(c) महावीर (d) नटराज 
Ans.(A) : महामस्तकाभिषेक गोमतेश्वर बाहुबली की मूर्ति का होता है। यह 12 वर्ष के अन्तराल पर कर्नाटक राज्य के श्रवणबेलगोला शहर में आयोजित किया जाता है। यहां पर भगवान बाहुबली की 18 मीटर ऊँची एकाश्म मूर्ति स्थापित है।   

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSC IAS (Pre) GS & CSAT Solved Papers 2027 Hindi Medium

UPSC IAS (Pre) GS & CSAT Solved Papers 2027 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts