प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(28-02-2022)

प्रश्न-

1. अर्थशास्त्र ------- ने लिखा था
(a) चाणक्य (b) कालिदास
(c) हर्षवर्धन (d) वात्सायन

2. वर्ष 1526 में पानीपत का युद्ध बाबर और..........के बीच लड़ा गया था।
(a) राणा सांगा
(b) मुहम्मद बिन तुगलक
(c) हेमू
(d) इब्राहिम लोदी

3. भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ है?
(a) 6 (b) 12
(c) 18 (d) 24

4. भारत में किस प्रकार का लोकतन्त्र है?
(a) प्रत्यक्ष (b)) राष्ट्रपति का
(c) प्रतिनिधियों का (d) तानाशाही

5. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, इस सिद्धांत को पेश करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
(a) अल्बर्ट आइन्स्टाइन (b) गैलिलियो
(c) कोपरनिकस (d) न्यूटन

6. निम्नलिखित में से किस राज्य में मैंग्रोव वन का सबसे अधिक क्षेत्र है?
(a) राजस्थान (b) उत्तरप्रदेश
(c) सिक्किम (d) प. बंगाल

7. भौतिक मात्रा ‘‘चुंबकीय प्रवाह’’ की इकाई क्या है?
(a) फैराडे (b) वेबर
(c) टेस्ला (d) हेनरी टेस्ला

8. बल आघूर्ण की दिशा क्या होती है?
(a) प्रयुक्त बल की दिशा के लंबवत
(b) प्रयुक्त बल की दिशा के समान
(c) प्रयुक्त बल की दिशा के विपरीत
(d) त्रिज्या के समानांतर

9. मृदा द्वारा जल के अवशोषण से संबंधित सिद्धांत क्या है?
(a) अवशोषण का सिद्धांत      (b) केशिका क्रिया 
(c) संघनन     (d) चूषण क्रिया  

10. इलेवट्रॉनिक्स में  'IC' का पूर्ण रूप क्या है?
(a) इंटर्नल सर्किट (b) इंडिपेंडेन्ट सर्किट
(c) इंटीग्रेटेड सर्किट (d) इन बिल्ट सर्किट

उत्तर-


1. (A) 
‘अर्थशास्त्र’ चाणक्य द्वारा लिखित राजनीतिशास्त्र से सम्बन्धित पुस्तक है। अर्थशास्त्र पर भट्टस्वामी ने ‘प्रतिपदापंचिका’ नामक टीका लिखी। चाणक्य का एक नाम कौटिल्य भी है। चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरू एवं प्रधानमंत्री थी।

2. (D) 
21 अप्रैल 1526 ई. में पानीपत का प्रथम युद्ध बाबर एवं इब्राहिम लोदी के मध्य लड़ा गया था। जिसमें बाबर की विजय हुई थी। पानीपत के प्र्रथम युद्ध में बाबर की विजय का मुख्य कारण उसका तोपखाना एवं कुशल नेतृत्व था।

3. (B) 
भारतीय संविधान में प्रारंभ में 8 अनुसूचियाँ थी, जबकि वर्तमान में 12 है। संविधान की अनुसूचियां किसी लेख से जुड़े हुए एक पूरक विवरण कथन होता है। किसी अनुसूची में संविधान के किसी निश्चित अनुच्छेद का कथन होता है। किसी अनुसूची में संविधान के किसी अनुच्छेद की व्याख्या निहित होती है। अनुसूचियां, संविधान का एक भाग है और वे संसद के संशोधन की शक्ति के अधीन आती है। संवैधानिक उपबंध के अनुसार कुछ अनुसूचियों के संशोधन के लिए अनुच्देद 368 का प्रयोग जरूरी होता है।

4. (C) 
भारतीय संविधान में प्रतिनिधि संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था है, जिसमें कार्यकारणी अपनी सभी नीतियों और कार्यो के लिए विधायिका के प्रति जवाबदेह है। वयस्क मताधिकार, सामयिक चुनाव, कानून की सर्वोच्चता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता व भेदभाव का अभाव भारतीय राजव्यवस्था के लोकतांत्रिक लक्षण के स्वरूप है। संविधान की प्रस्तावना में राजनीतिक लोकतंत्र के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र को शामिल किया गया है।

5. (C) 
प्रारम्भ में पृथ्वी को सम्पूर्ण ब्रहमांड का केन्द्र माना जाता था जिसकी परिक्रमा सभी आकाशीय पिण्ड करते थे। इसे भू-केन्द्रीय सिद्धान्त कहा गया जिसे टालमी ने 140ई. में  प्रतिपादित किया। परन्तु पोलैण्ड निवासी खागोलज्ञ निकोलस कॉपरनिकस (1473-1543 ई.) ने सूर्य केन्द्रित सिद्धान्त दिया जिसके अनुसार सूर्य ब्रहमाण्ड का केन्द्र है और सभी आकशीय पिण्ड इसके चक्कर लगाते है। इस प्रकार सूर्य ब्रह्माण्ड का केन्द्र बन गया।

6. (D) 
मैंग्रोव उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेशो की समुद्र तटवर्ती पश्चजलों, मुहानो, क्षारीय दलदलो व दलदली मैदानों की विशिष्ट पारिस्थितिकी वाले क्षार सहवानिकी क्षेत्र हैं। ये बड़ी तादाद में पौधो और जीव-जन्तुओ की ऐसी प्रजातियों के संग्रहण क्षेत्र हैं। जिनमें क्षार सहन करने की उल्लेखनीय क्षमता है ये समुद्री जल की उर्वरता बढ़ाते है।
भारत में मैंग्रोव वनस्पतियाँ विश्व का लगभग 5% है। तटीय राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों का लगभग आधा भाग पश्चिम बंगाल के सुन्दर वन में है।

7. (B) 
चुबंकीय प्रवाह-एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित किसी भी तल के लबंवत गुजरने वाली संपूर्ण चुंबकीय बल रेखाओं की संख्या को चुबंकीय फ्लक्स कहते है। यह अदिश राशि है। चुम्बकीय फ्लक्स को फाई (Φ) से प्रर्दशित करते है। चुबंकीय प्रवाह का मात्रक वेबर अथवा न्यूटन मी./एम्पियर  पद्धति में इसका मात्रक मैक्सवेल होता है जबकि टेस्ला चुबंकीय क्षेत्र की तीव्रता का SI मात्रक है।

8. (A) 
बल लगाकर किसी पिण्ड को एक अक्ष के परित: घुमाने की क्रिया को बल आघूर्ण कहा जाता है। किसी अक्ष के परित: किसी बल का बल आघूर्ण उस बल के परिमाण तथा अक्ष से बल कि क्रिया रेखा के के बीच की लम्बवत दूरी के गुणनफल के बराबर होता है। बल आपूर्ण एक सदिश राशि है एवं इसका SI मात्रक न्यूटन मीटर होता है।

9. (B) 
दैनिक जीवन में हमें केशिकत्व के अनेक उदाहरण प्राप्त होते हैं- सोख्ते द्वारा स्याही का सोखना, भूमिगत जल का ऊपर चढ़ना, सूती कपड़े पर जल का फैलना, लालटेन एवं लैम्प की बत्ती में तेल का चढ़ना और पौधों की जड़ों से जल का पौधों के विभिन्न भागों में पहुँचना इत्यादि।

10. (C) 
इलेकट्रॉनिक्स में 'IC' का पूर्ण रूप ‘इंटीग्रेटेड सर्किट’ (एकीकृत परिपथ) होता है। इसे सूक्ष्म परिपथ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अर्धचालक पदार्थ के अन्दर बना हुआ इलेक्ट्रॉनिक परिपथ होता है जिसमें प्रतिरोध, संधारित्र आदि पैसिव  कम्पोन्ट के अलावा डायोड, ट्रांजिस्टर आदि अद्र्धचालक अवयव निर्मित किये जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

The Union Budget 2026-27 announced seven high-speed rail corridors.

The Union Budget 2026-27 announced seven high-speed rail corridors. Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw welcomed the Union Budget 2026-2...

Popular Posts