- अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
- इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 में ट्रॉफी जीती थी।
- यश ढुल की अगुआई वाली इस भारतीय अंडर-19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए साउथ अफ्रीका, आयरलैंड, यूगांडा, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को मात दी।
- भारत सबसे ज्यादा पांच बार ये खिताब जीतने वाली पहली टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 3 और पाकिस्तान ने 2 बार ये खिताब अपने नाम किया है।
Tags:
खेल परिदृश्य