प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(04-03-2022)

प्रश्न-


1.गुप्त काल की प्रसिद्ध महिला शासक थी :
(a) कुबेरांगा (b) कुमारदेवी
(c) प्रभावती (d) राज्यश्री

2. वर्धमान महावीर ने परिनिर्वाण कहाँ प्राप्त किया?
(a) पावा (b) सारनाथ
(c) वैशाली (d) श्रवणबेलगोला

3. चाँद बीबी किस राज्य से सम्बधित थी–
(a) अहमदनगर (b) बीजापुर
(c) बरार (d) गोलकुंडा

4. भारत का दादा (ग्रैंड ओल्ड मैन) किसे कहा जाता है?
(a) जवाहरलाल नेहरू (b) महात्मा गांधी
(c) गोपाल कृष्ण गोखले (d) दादाभाई नौरोजी

5. मृत्यु-दंड के मामले में क्षमा देने का अधिकार किसको है?
(a) प्रधान मंत्री (b) राष्ट्रपति
(म्) मुख्य न्यायाधीश (d) भारत के महान्यायवादी 

6. भारत के उच्चतम न्यायालय की केंद्र और राज्यों के बीच विवाद का निपटारा करने की शक्ति किसके अंतर्गत आती है?
(a) मौलिक अधिकारिता (b) सांविधानिक अधिकारिता
(c) परामश अधिकारिता (d) अपील अधिकारिता

7. राज्यपाल (गवर्नर) मंत्रि-परिषद् की सलाह पर कब काम करेंगे?
(a) विधान सभा को भंग करते समय
(b) राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करते समय
(c) राज्य में राष्ट्रपति शासन के लिए सिफारिश करते समय
(d) किसी विधेयक को पुनर्विचार के लिए लौटाते समय 

8. सूर्य में ऊष्मा और प्रकाश किसके द्वारा उत्पन्न होते हैं?
(a) न्यूक्लीयर अभिक्रिया (b) आयनी अभिक्रिया
(c) जैविक अभिक्रिया (d) रासायनिक अभिक्रिया

9. एक प्राकृतिक परिघटना जो प्रदूषण के कारण हानिकारक बन जाती है, वह है :
(a) वैश्विक तापन (b) पारिस्थितिकीय संतुलन
(c) पादपगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस प्रभाव) (d) मरुस्थलन 

10. अपघटको में शामिल है
(a) बैक्टीरिया(जीवाणु)
(b) फंगी (कवक)
(c) बैक्टीरिया (जीवाणु) और फंगी (कवक) दोनों
(d) जंतु (प्राणी) 


उत्तर-


1. (C)
चन्द्रगुप्त II की पुत्री प्रभावती का विवाह वाकाटक शासक रूद्रसेन II से हुआ तथा रूद्रसेन II की मृत्यु के उपरांत उसकी पत्नी प्रभावती ने अपने अल्पवयस्क पुत्र की संरक्षिका के रूप में (390-314)) तक शासन किया, इस प्रकार वाकाटक राज्य एक प्रकार से गुप्त राज्य का एक भाग हो गया। अत: गुप्तकाल की प्रसिद्ध महिला शासक प्रभावती थी।

2. (A)
महावीर स्वामी का जन्म 540 ई. पू. में कुण्डग्राम (वैशाली) में हुआ था इसके पिता सिद्धार्थ तथा माता त्रिेशला थी जो लिच्छवि राजा चेटक की बहन थी। महावीर स्वामी के पत्नी का नाम यशोदा एवं पुत्री अनोज्जा प्रियदर्शनी थी इनके बचपन का नाम बद्र्धमान था। ये 30 वर्ष की उम्र में गृह त्याग दिये तथा 12 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद जृम्भिक के समीप श्रपृजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे तपस्या करते हुए सम्पूर्ण ज्ञान का बोध हुआ। इसी के बाद महावीर जिन (विजेता) एवं निग्र्रंथ कहलाएं। इन्होंने अपने उपदेश प्राकृति (अद्र्धमागधी) भाषा में दिया था। महावीर के प्रथम अनुयायी इनके दामाद जमाली बने। इनकी मृत्यु 72 वर्ष की आयु मेें 468 ई. पू. बिहार राज्य के पावापुरी (राजगीर) में हो गयी।

3. (A)
चाँद बीबी अहमदनगर के शासक बहादुर निजाम शाह की संरक्षिका थी।
गोलकुण्डा में कुतुबशाही वंश का संस्थापक कुली शाह था।
बरार सर्वप्रथम बहमनी साम्राज्य से अलग होने वाला क्षेत्र था। यहाँ पर फतहउल्ला इमादशाह ने इमादशाही वंश की स्थापना की।
बीजापुर में यहाँ के सूबेदार यूसुफ आदिल खाँ ने आदिलशाही वंश की स्थापना की।

4. (D)
दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितम्बर 1825 में हुआ था। इन्होंने अपना कैरियर गणित के प्रोफेसर के रूप में प्रारंभ किया। आगे चलकर समाज सुधार कार्यो में अग्रगामी और कई धार्मिक एवं साहित्य संगठनो के यथा स्टूडेंटस लिटरेरी एंड सांइटिफिक सोसाइटी के प्रतिष्ठा के रूप में अपना विशेष स्थान बनाया। इन्होंने रास्त गोफ्तार नामक अपने समय के समाज सुधारको के प्रमुख पत्र का संपादन किया। इन्होंने लिबर्टी ऐंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया पुस्तक की रचना भी किया। आगे चलकर नौरोजी ‘‘ग्रैंडे ओल्ड मैन’’ के नाम से प्रसिद्ध हुए।

5. (B)
संविधान के अनुच्छेद ७२ के अन्तर्गत राष्ट्रपति को किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए गये किसी व्यक्ति के दण्ड को क्षमा करना उसका प्रतिलम्बन परिहार और लघुकरण की शक्ति प्राप्त है।

6. (A)
प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार को मौलिक अधिकारिता कहते है भारत का उच्चतम न्यायालय के मौलिक अधिकारिता के अन्तर्गत निम्न मामले आते है।
1. भारत संघ तथा एक या एक से अधिक राज्यो के मध्य उत्पन्न विवादों मेें
2. भारत संघ तथा कई राज्य या अनेक राज्यो और एक या एक से अधिक राज्योे के बीच विवादो मेें
3. दो या दोे से अधिक राज्यो के बीच ऐसे विवाद में जिसमें उनके वैधानिक अधिकारो का प्रश्न निहित हो
प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत उच्चतम न्यायालय उसी विवाद को निर्णय के लिए स्वीकार करता है, जिसमे किसी तथ्य या विधि का प्रश्न शामिल है।
अनु. 32 (संवैधानिक उपचारो की प्रणाली) भी प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आती है।

7. (A)
अनुच्छेद 164 स्पष्ट करता है कि राज्य विधान सभा के प्रति मंत्रिपरिषद का सामूहिक उत्तरदायित्व होगा। यदि विधान सभा मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कर देती है, तो सभी मंत्रियों सहित विधान परिषद् से आये मंत्रियों को भी त्यागपत्र देना पड़ता है। इसका एक विकल्प यह भी कि मंत्रिपरिषद् राज्यपाल को विधानसभा विघटित करने और नये चुनाव कराने की घोषणा करने की सलाह दे सकती है। अत: विकलप (a) सही है।

8. (A)
सूर्य में उष्मा और प्रकाश न्यूक्लीयर अभिक्रिया द्वारा उत्पन्न होती है। इसे नाभिकीय संलयन कहते है। जब दो हल्के नाभिक परस्पर संयुक्त होकर एक भारी तत्व के नाभिक की रचना करते है तो इस प्रक्रिया को नाभिकीय संलयन कहते है। नाभिेकीय अभिक्रिया के फल स्वरूप जिस नाभिक का निर्माण होता है उसका द्रव्यमान संलयन में भाग लेने वाले दोनो नाभिकोे के सम्मिलित द्रव्यमान से कम होता है। द्रव्यमान में यह कमी ऊर्जा में रूपान्तरित हो जाती है जिसे अल्बर्ट आइंस्टीन के समीकरण E=Mc2 से ज्ञात करते है। सबसे सरल संयोजन की प्रक्रिया है चार हाइड्रोजन परमाणुओ के संयोजन द्वारा एक हीलीयम परमाणु का निर्माण। नाभिकीय संलयन सिद्धान्त पर हाइड्रोजन बम का निर्माण भी किया जाता है।

9. (C)
ग्रीन हाउस प्रभाव एक ऐसी प्राकृतिक परिघटना है, जो प्रदूषण के कारण हानिकारक बन जाती है। वायुमंडल में बढ़ती हुई हानिकारक गैसें–जैसे कार्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड आदि वायुमंडल की ऊपरी सतह पर जमकर पृथ्वी के तापमान में वृद्धि देती है। इसे ही ग्रीन हाउस प्रभाव कहते हैं।

10. (C)
बैक्टीरिया (जीवाणु) और फंगी (कवक) दोनों अपघटकों में शामिल हैं यह अपना जीवन निर्वाह अधिकांशत: उत्पादक एवं उपभोक्ता के मृत शरीर से प्राप्त करते हैं। इसी कारण अपघटकों को मृतोपजीवी भी कहा जाता है तथा इसके अंतर्गत कुछ सूक्ष्म जीव आते हैं। जैसे – जीवाणु, विषाणु, कवक, प्रोटोजोआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

57th International Film Festival

A significant announcement has emerged for both the Indian cinematic landscape and the global film industry. The Ministry of Information and...

Popular Posts