प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(05-03-2022)


1. निम्नलिखित में से किस नदी के मुहाने पर डेल्टा नहीं है?
(a) कावेरी (b) महानदी
(c) ताप्ती (d) गोदावरी
उत्तर – (C)
व्याख्या – भारतवर्ष की दो नदियाँ ताप्ती एवं नर्मदा अपने गिरने के स्थान पर डेल्टा नहीं अपितु एश्चुअरी (ज्वारनदमुख) बनाती है और पूरब से पश्चिम की ओर बहती है। जिन्हें भारत वर्ष की ‘उल्टी बहने वाली नदी’ भी कहा जाता है। गंगा, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी एवं कृष्णा नदियाँ डेल्टा बनाती है।

2. निम्नलिखित में से किसको भारतीय नेपोलियन कहा जाता है?
(a) चन्द्रगुप्त मौर्य (b) समुद्रगुप्त
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय (d) स्कन्दगुप्त
उत्तर – (B)
व्याख्या–चन्द्रगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी समुद्रगुप्त महान विजेता था जिसने उत्तरी भारत पर ही नहीं अपितु दक्षिणी भारत के राज्यों पर भी सफलतापूर्वक विजय प्राप्त किया। उसकी इन सफलताओं के फलस्वरूप अंग्रेजी इतिहासकार बिन्सेंट स्मिथ ने उसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहा है।

3. मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
(a) प्रयाग (b) पाटलिपुत्र (c) वैशाली (d) उज्जयिनी
उत्तर – (B)
व्याख्या – मौर्य साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र थी। यह नगरी सोन और गंगा के संगम पर स्थित थी जिसकी स्थापना अजातशत्रु के पुत्र उदयिन ने की थी जिसका एक नाम कुसुमपुर भी था। पाटलिपुत्र को विशेष ख्याति मौर्यकाल में प्राप्त हुई। पाटलिपुत्र की समृद्धि एवं शासन व्यवस्था का वर्णन मेगस्थनीज ने किया है। पाटलिपुत्र हर्षवद्र्धन के पूर्व तक भारतवर्ष की राजधानी रही जबकि हर्षवद्र्धन ने कान्यकुब्ज को अपने राज्य की राजधानी बनाया।

4. सन् 1943 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत आजाद कराने के लिए कहाँ एक अस्थायी सरकार की घोषणा की थी?
(a) कोलम्बो (b) मनीला (c) सिंगापुर (d) रंगून
उत्तर – (C)
व्याख्या – सन् 1943 ई. में सुभाषचन्द्र बोस ने भारत को आजाद कराने के लिए सिंगापुर में एक अस्थायी सरकार की स्थापना की तथा `दिल्ली चलो' का नारा दिया जिसके अध्यक्ष वे स्वयं थे। यह सरकार 1944-45 ई. तक काम करती रही किन्तु 1945 ई. में जापान की हार के बाद यह स्वत: समाप्त हो गई।

5. ओपेक देशों में कौन-सा देश सर्वाधिक खनिज तेल का उत्पादन करता है?
(a) कुवैत (b) यू. ए. ई. (c) सऊदी अरब (d) वेनेजुएला
उत्तर – (C)
व्याख्या – ओपेक पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन है। ओपेक की स्थापना 1960 ई. में बगदाद में की गयी थी जिसके 12 सदस्य देश हैं। ओपेक देशों में सर्वाधिक खनिज तेल का उत्पादन पूरे विश्व का लगभग 27% सऊदी अरब करता है। वर्तमान में अमेरिका खनिज तेल के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है परन्तु यह ओपेक का सदस्य देश नहीं है।

6. सुप्रसिद्ध इतिहासकार अलबरूनी किसकी सेना के साथ भारत आया था?
(a) महमूद ग़जनवी (b) मुहम्मद गोरी
(c) चंगेज खाँ (d) नादिरशाह
उत्तर – (A)
व्याख्या – महमूद ग़जनवी की सेना के साथ अलबरूनी 1017-20 ई. में भारत और श्रीलंका की यात्रा पर आया था। वह खुरासान के `खीवा' का निवासी था। उसने भारत के यात्रा विवरण पर `तहकीक-ए-हिन्द' नामक पुस्तक लिखी। जिसमें भारतीयों के रहन-सहन, खान-पान का विस्तृत वर्णन मिलता है। उसने भारतवर्ष में रहकर संस्कृत भाषा का भी अध्ययन किया तथा भारतीयों से गणित व खगोल शास्र सीखा था।

7. फतेहपुर सीकरी किसने बनवाया था?
(a) बाबर ने (b)) हुमायूँ ने
(c) जहाँगीर ने (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D)
व्याख्या–फतेहपुर सीकरी की स्थापना अकबर ने की थी जो आगरा से 22 मील दक्षिण में स्थित है। यह नगर 11 वर्षों में बनकर तैयार हुआ था, जिसने 1585 ई. तक मुगल साम्राज्य की राजधानी बने रहने का गौरव प्राप्त किया। यहाँ की प्रसिद्ध इमारत बुलंद दरवाजा है जिसे अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में 1602 ई. में बनवाया था। आज यहाँ की इमारतें खण्डहर में बदल रही हैं।

8. भारत की प्रथम महिला शासक कौन सी थीं?
(a) नूरजहाँ (b) रजिया सुल्तान
(c) चाँद बीबी (d) मुमताज महल
उत्तर – (B)
व्याख्या–इल्तुतमिश के बाद उसका पुत्र रूकुनुद्दीन फिरोज गद्दी पर बैठा। वह एक अयोग्य शासक था। इसके अल्प शासन के दौरान उसकी माँ शाह तुरकान छाई रही। शाह तुरकान के अवांछित प्रभाव से तुर्की के अमीरों ने रूकुनुद्दीन को हराकर रजिया को सिंहासन पर आसीन किया। इस प्रकार रजिया बेगम प्रथम मुस्लिम महिला थी, जिसने शासन की बागडोर संभाली।

9. राज्यसभा के प्रत्येक सदन के सदस्यों का कार्यकाल होता है–
(a) 5 वर्ष (b) 6 वर्ष
(c) 4 वर्ष (d) निश्चित नहीं
उत्तर – (B)
व्याख्या – राज्यसभा एक स्थायी सदन है जो कभी भंग नहीं होता है। इसके सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

10. उपराष्ट्रपति अध्यक्षता करते हैं –
(a) लोकसभा की (b) राज्यसभा की
(c) केंद्रीय मंत्रिमण्डल की (d) योजना आयोग की
उत्तर – (B)
व्याख्या – भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। उपराष्ट्रपति, राज्यसभा का सदस्य नहीं होता है। अत: मतदान का अधिकार नहीं है किन्तु सभापति के रूप में निर्णायक मत देने का अधिकार उसे प्राप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BTSC CIVIL Engineering Vol 1 Exam Fighter Chapterwise Soled Papers 2026-27 English Medium 25153

BTSC CIVIL Engineering Vol 1 Exam Fighter Chapterwise Soled Papers 2026-27 English Medium 25153 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts