- नीति आयोग ने प्रतिस्पर्धा संस्थान (इन्स्टिटूटऑफ कम्पेटिटिव्निस) के साथ साझेदारी में आज निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2021 जारी किया।
- रिपोर्ट में भारत की निर्यात उपलब्धियों का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
- सूचकांक का उपयोग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की तुलना में अपने प्रदर्शन का आकलन करने और उप-राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात-आधारित विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ बेहतर नीति विकसित करने की प्रक्रिया में संभावित चुनौतियों का विश्लेषण करने के लिए किया जा सकता है।
- निर्यात तैयारी सूचकांक, उप-राष्ट्रीय निर्यात संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण; मूलभूत क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक डेटा-संचालित प्रयास है।
- रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकांश 'तटीय राज्यों' का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है और गुजरात पहले पायदान पर है।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
