- प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है।
- विश्व जल दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के कनाडा स्थित ‘जल पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान’ ने एक मूल्यांकन रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें दिखाया गया है कि अफ्रीका में समग्र तौर पर जल सुरक्षा का स्तर अस्वीकार्य रूप से कम है।
- वर्ष 1992 में ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव अपनाया, जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने की घोषणा की गई।
- ‘विश्व जल दिवस 2022’ की थीम वार्षिक विश्व जल विकास रिपोर्ट पर ध्यान केंद्रित करती है।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह
