- रक्षा मंत्रालय ने गैर सरकारी संगठनों/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 21 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी है।
- ये स्कूल देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल पार्टनरशिप मोड में स्थापित करने की सरकार की पहल के शुरुआती दौर में स्थापित किए जाएंगे।
- वे विद्यमान सैनिक स्कूलों से अलग होंगे।
- इनमें से 17 स्कूल ब्राउनफील्ड संचालित स्कूल हैं और 4 ग्रीनफील्ड स्कूल हैं जो शीघ्र ही प्रचालनगत होने वाले हैं।
- जहां गैर सरकारी संगठनों/ट्रस्ट/सोसाइटियों के पास 12 अनुमोदित नए स्कूलों की हिस्सेदारी है, 6 निजी स्कूल और 3 राज्य सरकार के स्वामित्व वाले स्कूलों ने ऐसे अनुमोदित नए सैनिक स्कूलों की सूची में जगह पायी हैं।
- विद्यमान सैनिक स्कूलों के विपरीत, जो विशुद्ध रूप से आवासीय प्रकृति के हैं, 7 नए सैनिक स्कूल डे स्कूल हैं और ऐसे 14 नए अनुमोदित स्कूलों में आवासीय व्यवस्था है।
Tags:
विविध
