प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(04-04-2022)



1. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस किस दिन मनाया जाता है?
(a) 14 अप्रैल (b) 1 मई 
(c) 1 अगस्त (d) 10 मई
Ans. (B) : अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मई को मनाया जाता है, जबकि 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती, 1 अगस्त को विश्व स्तनपान दिवस, 8 मई को अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस एवं 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है तथा 10 मई को अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस मनाया जाता है।

2. आई.ए.एस. का पूर्ण रूप है
(a) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस
(b) इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस 
(c) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटर सर्विस
(d) इंडियन एडमिरेशन सर्विस
Ans. (A) : आई.ए.एस. का पूर्ण रूप इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस होता है। यह भारतीय सिविल सेवा के अंतर्गत आता है। भारत में सिविल सेवाओं की शुरुआत लॉर्ड कार्नवालिस ने की थी इसलिए इसे भारतीय सिविल सेवाओं का जनक कहा जाता है। यह भारत सरकार की शीर्ष और सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सिविल सेवा है। IAS अधिकारी केन्द्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में महत्वपूर्ण और रणनीतिक पदों पर रहते है। IAS अधिकारियों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से चयनित किया जाता है। 

3. यू.एन.ओ. के सुरक्षा परिषद् में ............ स्थायी सदस्य हैं
(a) 3 (b)
(c) 5 (d) 6
Ans. (C) : संयुक्त राष्ट्र संघ एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना सम्पूर्ण विश्व को युद्ध की विभीषिका से बचाने तथा अन्तर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर, 1945 को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में की गई। इसके 6 प्रमुख अंग महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, न्याय परिषद, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय तथा सचिवालय है। यू.एन.ओ. के सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते है, (जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी)। अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन तथा फ्रांस इसके स्थायी सदस्य है जबकि अस्थायी सदस्य देशों का चयन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो वर्ष के लिए किया जाता है।

4. श्रीनिवास रामानुजन थे एक महान
(a) वकील (b) गणितज्ञ
(c) चिकित्सक (d) फिल्म अभिनेता
Ans. (B) : श्रीनिवास रामानुजन एक महान गणितज्ञ थे। उन्होंने संख्या सिद्धान्त पर शोध करके महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले थे। इनका जन्म तमिलनाडु के इरोड नामक स्थान पर 22 दिसम्बर, 1887 को हुआ था। इन्ही की स्मृति में भारत में प्रत्येक वर्ष 22 दिसम्बर को गणित दिवस मनाया जाता है। 

5. गोवा राज्य में ....... जिले हैं।
(a) 2 (b)
(c) 4 (d) 5
Ans. (A) : गोवा राज्य में कुल 2 जिले- उत्तरी गोवा जिसका मुख्यालय पणजी है तथा दक्षिणी गोवा जिसका मुख्यालय मडगाँव है। पणजी, गोवा की राजधानी है। गोवा 30 मई, 1987 को 25वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। 

6. ‘विग्सं ऑफ फायर’ के लेखक कौन हैं?
(a) अटल बिहारी वाजपेयी
(b) अमित चौधरी
(c) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(d) गिरिश कर्नाड
Ans. (C) : ‘विंग्स ऑफ फायर’ के लेखक भारत के पूर्व राष्ट्रपति तथा वैज्ञानिक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम थे। इसके अतिरिक्त इनकी अन्य चर्चित पुस्तकें ‘इंडिया 2020’, ‘विजन फार द न्यू मिलेनियम’, ‘हम होंगे कामयाब’ तथा इग्नाइटेड माइंडस आदि है।

7. कथकली कहाँ का लोक नृत्य है?
(a) कर्नाटक  (b) केरल 
(c) तमिलनाडु (d) आंध्र प्रदेश
Ans. (B) : कथकली केरल राज्य का प्रचलित लोक नृत्य है। इसमें नृत्य एवं संगीत का अनोखा मिश्रण है। कृष्णनकुट्टी, मृणालिनी साराभाई, शान्ताराव आदि इसके प्रमुख कलाकार है जबकि कर्नाटक का लोकनृत्य यक्षगान, तमिलनाडु का लोकनृत्य भरतनाट्यम, तथा आन्ध्र प्रदेश का लोकनृत्य कुचीपुड़ी है। 

8. पानीपत की पहली लड़ाई किनके सेनाओं के बीच हुई?
(a) अकबर और हेमू (b) अब्दाली और मराठा 
(c) हुमायूँ और शेरशाह सूरी (d) बाबर और इब्राहिम लोदी
Ans.(D) : पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल, 1526 ई. को मुगल वंश के संस्थापक बाबर तथा दिल्ली सल्तनत के अन्तिम सुल्तान इब्राहिम लोदी के बीच हुई थी, जिसमें लोदी पराजित हुआ। बाबर ने इस युद्ध में उजबेकों की ‘तुलुगमा युद्ध पद्धति’ का भारत में पहली बार प्रयोग किया। इस युद्ध के पश्चात बाबर ने भारत में मुगलवंश की नींव डाली। 

9. ‘वंदेमातरम् गीत’ की रचना किसने की थी?
(a) रवीन्द्रनाथ टैगोर (b) सरोजिनी नायडू 
(c) बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय (d) शरत चंद्र चट्टोपाध्याय
Ans. (C) : ‘वंदेमातरम् गीत’ की रचना सुप्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा की गई है। यह गीत इनके संस्कृत और बांग्ला मिश्रित उपन्यास आनन्दमठ से लिया गया है। इस गीत को सर्वप्रथम 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। संविधान सभा में 24 जनवरी, 1950 को इसे राष्ट्रगीत के रूप में अंगीकृत किया गया। इस गीत को 65 सेकण्ड में गाया जाता है। इस गीत का अंग्रेजी अनुवाद अरविन्द घोष ने किया था।

10. भागवद् गीता भारत के किस पौराणिक ग्रंथ से संबंधित है?
(a) रामायण (b) महाभारत 
(c) बद्रायण (d) इनमें से कोई नहीं
Ans.(B) : भागवद् गीता का सम्बन्ध पौराणिक महाकाव्य महाभारत से है। भगवद् गीता की रचना महर्षि वेद व्यास ने की थी। गीता में कुल 18 अध्याय तथा 700 श्लोक है। जिसमें मुख्य रूप से ज्ञान, भक्ति एवं कर्मयोग मार्गों की विस्तृत व्याख्या की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Delhi High Court's Historic Verdict: 'Right to be Forgotten' Granted Constitutional Recognition

In a landmark verdict delivered on May 29, 2026, the Delhi High Court recognized the ‘Right to be Forgotten’ as an integral part of the fund...

Popular Posts