प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(09-04-2022)

प्रश्न

1. सरदार सरोवर बाँध बना है–
(a) कावेरी नदी पर (b) कृष्णा नदी पर
(c) महानदी पर (d) नर्मदा नदी पर

2. ‘वेदों की ओर लौटो’ किसके द्वारा कहा गया?
(a) विवेकानन्द (b) रामकृष्ण परमहंस
(c)दयानन्द सरस्वती (d) बाल गंगाधर तिलक

3. मुगल शासन प्रणाली में ‘दीवान-ए-तन’ नामक अधिकारी का क्या कार्य था। 
(a) बंजर भूमि का प्रबन्ध करना
(b) सब अधिकारियों पर नजर रखना
(c) वेतन सम्बन्धी मामलों को देखना
(d) जागीरों का हिसाब रखना

4. ‘खानवाँ का युद्ध’ किनके बीच लड़ा गया?
(a) बाबर और राणा साँगा (b) बाबर और इब्राहिम लोदी
(c) बाबर और सिकन्दर लोदी (d) बाबर और हयात खाँ

5. इम्पीरियल बैंक का नाम उसके राष्ट्रीयकरण के बाद बदलकर.............रख दिया गया। 
(a) पंजाब नेशनल बैंक (b) बैंक ऑफ बड़ौदा
(c) इलाहाबाद बैंक (d)भारतीय स्टेट बैंक

6. ‘आमद’ शब्द संबंधित है?
(a) तबला से (b) गायन से
(c) सितार से (d) नृत्य से

7. समुद्रगुप्त  के बाद चन्द्रगुप्त द्वितीय मगध की गद्दी पर बैठा। उसने शकों को पराजित कर निम्न में से कौन-सी उपाधि धारण की?
(a) महाराजा (b) चक्रवर्ती
(c) शकारि विक्रमादित्य (d) महासम्राट

8. चावल का कृषिगत उत्पादन सर्वप्रथम कहाँ हुआ था?
(a) अण्टार्वâटिका (b) दक्षिण एशिया
(c) अमेरिका (्) यूरोप

9. भारत में द्वितीय नगरीकरण ६वीं सदी ईसा पूर्व हुआ था, परन्तु पहला नगरीकरण लगभग कब हुआ था?
(a) 2500 ई.पू. (b) 1200 ई.पू.
(c) 1000 ई.पू. (d) 900 ई.पू.

10. भारत में सर्वप्रथम किस क्षेत्र में राज्य प्रणाली का उदय हुआ?
(a) कावेरी घाटी (b) नर्मदा घाटी
(c) गंगा-यमुना दोआब (d) ये सभी




उत्तर


1. (D)
सरदार सरोवर बाँध गुजरात राज्य में नर्मदा नदी पर स्थित है। यह बाँध बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना है जो मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र तथा गुजरात की संयुक्त परियोजना है।

2. (C)
‘वेदों की ओर लौटो’ वाक्य का नारा दयानन्द सरस्वती द्वारा दिया गया। दयानन्द सरस्वती ने 1875 ई. में बम्बई में आर्य समाज की स्थापना की थी।

3. (C)
दीवान-ए-तन नामक अधिकारी मुगलकाल का प्रमुख वित्त से संबंधित अधिकारी था जो जागीरों एवं वेतन सम्बन्धित विभागों की देखभाल करता था।

4. (A)
‘खानवाँ का युद्ध’ मुगल शासक बाबर तथा मेवाड़ के शासक राणा साँगा के बीच 1527 ई. में हुई थी। इस युद्ध में बाबर विजयी रहा।

5. (D)
इम्पीरियल बैंक की स्थापना 1921 ई. में हुई थी। 1955 में इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया तथा इसका नाम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कर दिया गया।

6. (D)
आमद शब्द नृत्य से सम्बंधित है जो कत्थक नृत्य का एक प्रकार है। कत्थक नृत्य उत्तर प्रदेश राज्य का नृत्य है।

7. (C)
समुद्रगुप्त के बाद चन्द्रगुप्त द्वितीय शासक बना। इसने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की। शकों को पराजित करने के बाद चन्द्रगुप्त द्वितीय ने शकारि विक्रमादित्य की उपाधि धारण की। इस उपलक्ष्य में व्याघ्र शैली में रजत मुद्राओं का प्रचलन किया।

8. (B)
चावल को कृषिगत उत्पादन के सर्वप्रथम साक्ष्य यांग्सी नदी (चीन) घाटी में मिले हैं, जो 10,000 वर्ष पुराने हैं। पुरातात्विक साक्ष्यों से पता चलता है कि भारत में सबसे पुराने चावल की कृषि के साक्ष्य कौल्डिहवा (बेलन नदी घाटी) इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुए हैं जो लगभग 7,000 वर्ष पुराने हैं। यह क्षेत्र दक्षिण एशिया महाद्वीप के अन्तर्गत आते हैं।

9. (A)
भारत में प्रथम नगरीकरण के साक्ष्य सैंधव सभ्यता के स्थलों हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कालीबंगा तथा लोथल से प्राप्त होते हैं। सैंधव सभ्यता का काल 2500 ई.पू.–1750 ई.पू. माना जाता है।

10. (C)
भारत में सर्वप्रथम राज्य प्रणाली का उदय गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र में महाजनपद के रूप में हुआ। यही महाजनपद आगे चलकर साम्राज्य में परिवर्तित हो गये।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Vivek Aggarwal has been elected as the Vice President of the FATF

India has achieved a significant milestone in the realm of the international financial system. Vivek Agrawal, a 1994-batch IAS officer of th...

Popular Posts