प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(30-04-2022)

प्रश्न-


1. भारत में वित्तीय वर्ष शुरु होता है–
(a) जनवरी से (b) अप्रैल से
(c) जून से (d) अक्टूबर से

2. प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुई–
(a) वर्ष 1973 में (b) वर्ष 1975 में
(c) वर्ष 1976 में (d) वर्ष 1977 में 

3. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम भारतीय संसद ने कब पारित किया?
(a) 15 दिसम्बर, 1985 (b) 24 दिसम्बर, 1986
(c) 15 मार्च, 1985 (d) 24 दिसम्बर, 1987

4. भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के प्रथम सर्वेयर जनरल थे–
(a) सर विलियम जोन्स (b) जेम्स प्रिन्सेप
(c) जेम्स फर्गुसन (d) अलेक्जेण्डर कन्धिम

5. मानववाद का अग्रदूत था–
(a) बोकेसिओ (b) दान्ते
(c) पेट्रार्क (d) बेकन

6. भारत में सिक्कों की ढलाई की जाती है–
(a) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा (b) भारतीय स्टेट बैंक द्वारा
(c) भारत सरकार द्वारा (d) योजना आयोग द्वारा

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 
i. महात्मा गाँधी नरेगा भारत सरकार ने 2005 में लागू किया। 
ii. यह ग्रामीण परिवारों के वयस्कों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने की गारण्टी देता है।
उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल i (b) केवल ii
(c) i और ii दोनों (d) इनमें से कोई नहीं

8. मानव विकास सूचकांक के घटक हैं
(a) जीवन प्रत्याशा, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद और लिंगानुपात
(b) लिंगानुपात, शैक्षिक उपलब्धि और शुद्ध पेयजल
(c) जीवन प्रत्याशा, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद और शैक्षिक उपलब्धि
(d) प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, आधारभूत संरचना और लिंगानुपात

9. निम्नांकित में से कौन-सा भ्रंशित पर्वत का उदाहरण है?
(a) नीलगिरि पर्वत (b) अरावली पर्वत
(c) सतपुड़ा पर्वत (d) सह्याद्री पर्वत

10. चौरी-चौरा की घटना का सम्बन्ध जिससे है, वह है–
(a) असहयोग आन्दोलन (b) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
(c) भारत छोड़ो आन्दोलन (d) क्रान्तिकारी आन्दोलन
  



उत्तर-



1. (B)
भारत का एक वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष की शुरूआत 1 अप्रैल को तथा समापन 31 मार्च को होता है, परन्तु 2018 से अब वित्तीय वर्ष 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक माना जायेगा।

2. (A)
भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरूआत 1973 ई. को हुई। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत में टाइगर की विलुप्ति की प्रक्रिया को रोक कर उनका संरक्षण करना तथा उनकी संख्या को बढ़ाना है ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।

3. (B)
उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए भारतीय संसद द्वारा 24 दिसम्बर, 1986 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम का नारा है–‘जागो ग्राहक जागो’।

4. (D)
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण का प्रथम सर्वेयर जनरल 1861 ई. को अलेक्जेण्डर कनिंघम को नियुक्त किया गया। सर्वेयर जनरल द्वारा प्राचीन भारतीय स्थलों का पुरातात्विक सर्वेक्षण किया जाता है। भारत में सर्वप्रथम पुरातत्व विभाग की स्थापना वायसराय लार्ड कर्जन के शासन काल में 1905 में किया गया था।

5. (C)
पेट्रार्क (फ्रांसिस्को पेट्रास्का) को मानवादी चिंतन का अग्रदूत माना जाता है। पेट्रार्क इटली के प्रसिद्ध विद्वान् थे।

6. (C)
भारत में सिक्कों की ढलाई भारत सरकार द्वारा की जाती है। टकसाल अधिनियम 1906 के द्वारा ढलाई का एकाधिकार भारत सरकार के पास है। भारत में चार टकसाल केन्द्र हैं। ये हैं–मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, नोएडा।

7. (D)
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागर गारण्टी अधिनियम (नरेगा) अगस्त 2005 में संसद द्वारा पारित किया गया और 2 फरवरी, 2006 ई. में इसे लागू कर दिया गया। 2009 ई. में इसका नामकरण महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम (मनरेगा) कर दिया गया। प्रारम्भ में ग्रामीण परिवारों के एक वयस्क को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के रोजगार की गारण्टी देता था परन्तु अब यह 150 दिन के रोजगार की गारण्टी देता है।

8. (C)
मानव विकास सूचकांक की अवधारणा पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब-उल-हक के द्वारा 1990 ई. में दिया गया। इसके अन्तर्गत वे घटक शामिल किए जाते हैं जो मानव विकास की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। यह घटक निम्न हैं–
–जीवन प्रत्याशा
– शैक्षिक उपलब्धि
– प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद
मानव विकास सूचकांक सयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

9. (C)
भ्रंशित पर्वत (Block Mountain) पृथ्वी के भ्रंशन (चट्टानों के टूटने) से निर्मित होते हैं जिनका ढाल तीव्र तथा शिखर समतल होता है। विश्व का प्रमुख भ्रंशित पर्वत ब्लैक फारेस्ट पर्वत (जर्मनी) है। 
भारत में स्थित सतपुड़ा पर्वत भी भ्रंशित पर्वत का उदाहरण है जो नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के बीच स्थित है। इसका सर्वोच्च शिखर धूपगढ़ (1350 मी.) है।

10. (A)
5 फरवरी, 1922 ई. को उत्तर प्रदेश में स्थित चौरी-चौरा (गोरखपुर) में भीड़ द्वारा पुलिस थाने को जला दिया गया जिसमें 23 अंग्रेजी पुलिस कर्मी मारे गये। इस हिंसात्मक प्रक्रिया को देखते हुए गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया तथा आंदोलन को स्थगित कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts