विश्व आर्थिक दृष्टिकोण अद्यतन, अप्रैल, 2022

  • 19 अप्रैल, 2022 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने ‘विश्व आर्थिक दृष्टिकोण अद्यतन, अप्रैल, 2022’ प्रकाशित किया।
  • इसके अनुसार, वर्ष 2021 में वैश्विक विकास दर 6.1 प्रतिशत आकलित की गई, जिसके वर्ष 2022 तथा 2023 में 3.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • इस रिपोर्ट में वर्ष 2021 में भारत की वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत आकलित की गई है।
  • जिसके वर्ष 2022 में 8.2 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • ब्रिक्स (BRICS) देशों में वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक विकास दर भारत (क्रमशः 8.2% एवं 6.9%) की अनुमानित की गई है।
  • इसके बाद चीन की (4.4% एवं 5.1%), रूस की (8.5 % एवं 2.3%), ब्राजील की (0.8% एवं 1.4%) तथा दक्षिण अफ्रीका की (1.9% एवं 1.4%) अनुमानित की गई है।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था के अन्य प्रमुख उदीयमान अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
  • उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2021 में 5.2 प्रतिशत की आकलित की गई है, जिसके वर्ष 2022 में 3.3 प्रतिशत तथा वर्ष-2023 में 2.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Messi announced his retirement from international football

Legendary Argentine footballer and captain Lionel Messi announced his retirement from international football on August 31, 2026. Over an int...

Popular Posts