प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(30-05-2022)


प्रश्न

1. सूखी बर्फ किसका ठोस रूप है?
(a) कार्बन डाइ-ऑक्साइड (b) पानी
(c) वायु (d) नाइट्रोजन

2. जठर या शरीर के अन्य भीतरी भागों की जाँच के लिए प्रयोग की जाने वाली एक तकनीक, एंडोस्कॉपी किस परिघटना पर आधारित है?
(a) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन (b) व्यतिकरण
(c) विवर्तन (d) ध्रुवण

3. धातुएँ ऊष्मा और विद्युत् की संचालक होती है सिवाय–
(a) ऐलुमिनियम के (b) आयरन के
(c) विस्मथ के (d) सिल्वर के

4.  ``सर्वोदय'' की अवधारणा के संस्थापक कौन थे?
(a) के. जी. मुशरुवाला (b) महात्मा गांधी
(c) विनोबा भावे (d) जय प्रकाश नारायण

5. ई-मेल में बीसीसी क्या है–
(a) बैक कार्बन कॉपी (b) बैक कोरेक्ट कॉपी
(c) ब्लाइंड कॉपी टु कॉपी (d) ब्लाइंड कार्बन कॉपी

7. ऐलिफेन्टा के प्रसिद्ध शैल र्कितत मन्दिरों का श्रेय दिया गया है–
6. तालचेर किसके लिए महत्वपूर्ण है?
(a) केबल उद्योग (b) भारी जल संयंत्र
(c) जल विद्युत (d) एटोमिक रिएक्टर
(a) पल्लवों को  (b) चोलों को
(c) राष्ट्र्रकूटों को  (d) चालुक्यों को

8. प्लासी की लड़ाई किसके बीच लड़ी गई थी?
(a) मीर कासिम और रॉबर्ट क्लाइव
(b) मीर जफर और रॉबर्ट क्लाइव
(c) सिराजुद्दौला और रॉबर्ट
(d)  दिए गए विकल्पों में से कोई नहीं

9. किस गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट द्वारा केन्द्र में द्वैध शासन लागू किया गया था–
(a) 1858 (b) 1935
(c) 1919 (d) 1909

10. अकबर का प्रसिद्ध राजस्व मंत्री कौन था?
        (a)  हूमायूं  (b) तानसेन
(c)  टोडरमल (d) राणा प्रताप सिंह


उत्तर

1. (A)
सूखी बर्फ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड का रूप है। सामान्य रूप में कार्बन डाइऑक्साइड गैस अवस्था में रहती है, किन्तु जब इसके सामान्य दबाव को कम किया जाता है, तो यह सिकुड़कर ठोस अवस्था प्राप्त कर लेती है तथा पानी की बर्फ की तरह जम जाती है। इसका तापमान लगभग 78.5 फारेनहाइट होता है। इस बर्फ की विशेषता यह होती है कि यह पिघलने पर तरल अवस्था में नहीं आती बल्कि सीधे गैस बनकर उड़ जाती है। इसका उपयोग बर्फ जमाने की फैक्ट्री में, मछली, मांस, अंडे, आइसक्रीम इत्यादि को ठंडा रखकर दूर-दूर तक सही-सलामत पहुंचाने में भी होता है।

2. (A)
एंडोस्कोपी –मनुष्य के शरीर के आंतरिक भागों का निरीक्षण करने के लिए प्रयुक्त यंत्र को अंत:दर्शी (Endoscopy) कहा जाता है। इसमें प्रकाश नलिका का उपयोग किया जाता है। इसमें पूर्ण आंतरिक परावर्तन द्वारा अंगों का चित्र प्राप्त किया जाता है। 

3. (C)
विस्मथ एक रासायनिक तत्व है, जिसका परमाणु भार 83 है इसमें ऊष्मा और विद्युत का संचालन नहीं होता है।
आयरन (लोहा) - भूगर्भिक तत्वों में लोहा का चौथा स्थान है। यह प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता। यह धातु विद्युत और ऊष्मा का सुचालक है।
ऐल्युमिनियम - यह भी प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में नहीं पाया जाता है। इसका निष्कर्षण मुख्यत: बॉक्साइट अयस्क में विद्युत अपघटन विधि द्वारा किया जाता है। यह ऊष्मा और विद्युत का सुचालक है।
सिल्वर (चाँदी) - चाँदी प्रकृति में मुक्त एवं संयुक्त दोनों अवस्थाओं में पाया जाता है। इसका निष्कर्षण मुख्यत: अर्जेण्टाइट अयस्क से मैक आर्थर सायनाइड विधि द्वारा किया जाता है। यह ऊष्मा एवं विद्युत का सुचालक होता है। धातुओं में चाँदी सबसे अच्छा सुचालक होता है। 

4. (B)
 ‘सर्वोदय’ की अवधारणा के संस्थापक महात्मा गांधी थे। उन्होंने इसको रस्किन की किताब Unto this last  से लिया। यह पुस्तक आर्थिक एवं राजनीति पर आधारित थी। 1908 ई. में गांधी जी ने इसी किताब से आधार लेकर स्वयं दर्शन दिया जो सर्वोदय अर्थात् सभी को ऊपर उठाना, सबका विकास सिद्धान्त पर आधारित थी। बाद में इसको विनोबा भावे ने भूदान या ग्रामदान आन्दोलन नाम से चलाया जिसमें कि जमींदार वर्ग अपनी जमीनों को दान में देता था और वह जमीन कृषि के लिये भूमिहीन कृषक को दी जाती थी। ताकि समाज में सभी की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। बाद में गांधीवादी विचारों से ओत-प्रोत जयप्रकाश नारायण के सर्वोदय (सबके कल्याण) की बात कही।

5. (D)
बीसीसी का पूर्ण रूप ब्लाइण्ड कार्बन कॉपी है। यह ईमेल को छिपाने की एक युक्ति है।

6. (B)
तालेचर उड़ीसा में स्थित है यह भारी जल संयंत्र का केन्द्र होने के कारण महत्वपूर्ण है। भारी जल D2O होता है। तालचेर में कोक पर आधारित उर्वरक इकाई है। इसके अतिरिक्त यहाँ भारत के प्रमुख रासायनिक उर्वरक केन्द्र राउरकेला तथा तलचेर स्थित है यह दोनों उड़ीसा राज्य में स्थित हैं।

7. (D)
बंबई के निकट स्थित ऐलिपेâन्टा के प्रसिद्ध चट्टानों (शैलों) से कटे मन्दिरों के निर्माण का श्रेय चालुक्यों को दिया गया।

8. (C)
प्लासी की लड़ाई 23 जून 1757 ई. को सिराजुद्दौला और राबर्ट क्लाईव के बीच हुई। इस युद्ध में अंग्रेजों ने नबाब के विरोधियों - सेनापति मीर जाफर, बंगाल का प्रसिद्ध बैंकर जगत सेठ, राय दुर्लभ तथा अमीन चन्द्र से संधि कर ली और मीर जाफर को नबाब बनाने का वादा किया गया। क्लाइव के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना तथा सिराजुद्दौला की सेना २३ जून को प्लासी नामक गाँव में आमने-सामने हुई। युद्ध प्रारम्भ होने पर मीर जाफर और राय दुर्लभ निष्क्रिय रहे, केवल मीर मदान और मोहन लाल जैसे वफादारों ने अंग्रेजों का बहादुरी से सामना किया लेकिन अंग्रेजों की विजय हुई।  सर जदुनाथ सरकार ने कहा कि ‘‘23 जून 1757 को मध्यकालीन युग का अंत और आधुनिक युग का प्रारंभ हुआ।’’ इसके बाद अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला के सेनापति मीरजाफर को नवाब बना दिया।

9. (B)
1935 के अधिनियम द्वारा प्रांतों में द्वैध शासन समाप्त करके केन्द्र में द्वैध शासन लागू किया। इस अधिनियम के द्वारा ही सर्वप्रथम भारत में संघात्मक सरकार की स्थापना की गयी।
1858 के अधिनियम द्वारा भारत के शासन को वंâपनी से लेकर सम्राट को सौंप दिया गया। इस एक्ट को ‘एक्ट फॉर दी बेटर गवर्नमेंट आफ इण्डिया’ की संज्ञा प्रदान की गयी है।
1919 के अधिनियम द्वारा प्रांतों में द्वैध शासन की स्थापना की गयी।
1909 के अधिनियम को मार्ले-मिन्टो सुधार के नाम से भी जाना जाता है। इस अधिनियम द्वारा भारतीयों को विधि निर्माण तथा प्रशासन दोनों में प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया।

10. (C)
अकबर का प्रसिद्ध राजस्व मंत्री टोडरमल था। मुगल काल में वजीर दूसरा महत्वपूर्ण अधिकारी था। यह दीवान के नाम से जाना जाता था। वजीर को दो श्रेणियों में बांटा गया वजीर-ए-तकवीज (असीमित अधिकार प्राप्त) तथा वजीर-ए-तनफीज (सीमित अधिकार) था। अकबर वजीर पर नियंत्रण के लिये दीवानों की नियुक्ति की। अकबर के दीवानो में मुजफ्फर खाँ, टोडरमल तथा शाहमंसूर प्रमुख थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

The government has implemented new royalty rates in the oil and gas sector

The Ministry of Petroleum and Natural Gas issued a notification on May 8, 2026, regarding new royalty rates for the production of crude oil ...

Popular Posts