- विश्व प्रवासी पक्षी दिवस, साल 2006 में इसके शुरुआत के बाद से वर्ष में दो बार मनाया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस 14 मई और 8 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।
- यह दिन प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों की रक्षा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालने का दिन है।
- संयुक्त राष्ट्र इस वैश्विक जागरूकता अभियान का समर्थन करने वाले कई संगठनों में से एक है।
- पक्षियों की एक स्वस्थ आबादी को संरक्षित करते हुए प्रवासी पक्षियों के प्रजनन, ग़ैर-प्रजनन के साथ-साथ ठहरने (रहने) वाले आवासों की सुरक्षा के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह
