प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(01-08-2022)

प्रश्न-


1 चित्तौड़ का नामकरण खिज्जबाद किसने किया?
(a) इल्तुतमिश (b) बलबन
(c) अलाउद्दीन खिलजी (d) उपरोक्त में से कोई नहीं

2. मुरीद कौन था?
(a) एक सूफी सन्त (b) एक सूफी शिक्षक
(c) एक सूफी शिष्य (d) एक सूफी गायक

3. 1857 की क्रांति के परिणामस्वरूप अंग्रेजी सरकार ने भारत में अनेक परिवर्तन किये। निम्न में से कौन नहीं है -
(a) सेना का पुनर्गठन किया गया एवं भारतीय सैनिकों की तुलना में अंग्रेजी सैनिकों को बढ़ा दिया गया।
(b) भारत में सीमा विस्तार की नीति त्याग दी गई
(c) ब्रिटिश सरकार ने कम्पनी के हाथ से शासन व्यवस्था अपने हाथ में ले लिया।
(d) मुसलमानों के प्रति सरकार ने उदारता दिखाई

4. सैडलर आयोग सम्बन्धित था–
(a) न्यायपालिका से (b) राजस्व प्रशासन से
(c) शिक्षा से (d) पुलिस प्रशासन से

5. 1931 में कांग्रेस के कराची अधिवेशन में मूल अधिकारों पर प्रस्ताव का प्रारूप निम्नलिखित में से किसने बनाया?
(a) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(b) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(d) सरदार वल्लभभाई पटेल

6. `इन्डिपेण्डेण्ट लीग' की स्थापना की थी –
(a) लाला लाजपत राय ने
(b) महात्मा गाँधी ने
(c) मोतीलाल नेहरू ने
(d) रास बिहारी बोस ने

7. भारत में 1918 में प्रथम मजदूर संघ की स्थापना..........
(a) एन. एम. जोशी ने (b) बी.पी. वाडिया ने
(c) वी.वी. गिरि ने (d) एस.ए. डांगे ने

8. मैडम भीकाजी कामा, एम. बरकतुल्ला, वी. पी. एस. अय्यर और एम. एन. रॉय में क्या बात समान थी?
(a) सभी अंतर्राष्ट्रीय साम्यवादी आंदोलन में अग्रणी सदस्य थे।
(b) क्रान्तिकारियों के एक दल ने काबुल में स्वतंत्र भारत की जो अस्थायी सरकार बनायी थी, उसमें एम. बरकतुल्ला प्रधानमंत्री थे और शेष सभी मंत्री।
(c) वे सभी प्रमुख क्रांतिकारी थे, और संग्राम आंदोलन की अवधि में भारत से बाहर विविध देशों में काम कर रहे थे।
(d) वे सभी लार्ड डलहौजी पर पेंâके जाने वाले बम के मामले में अभियुक्त थे।

9. जब भारत को आजादी मिली तब इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री कौन था?
(a) विन्सटन र्चिचल (b) क्लीमेन्ट एटली
(c) हेरोल्ड मैकमिलन (d)) उपरोक्त में से कोई नहीं

10. संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(a) पंडित नेहरू
(b) सरदार पटेल
(c) बीएन राव
(d) अम्बेडकर




उत्तर-



1. (C) अलाउद्दीन ने 1303 ई. में चित्तौड़ पर आक्रमण किया और किले में घेरा डाल दिया। राजा रतन सिंह ने सात माह तक बहादुरी से अलाउद्दीन का मुकाबला किया परन्तु अन्त में अगस्त 1303 में किले पर अलाउद्दीन का अधिकार हो गया। अलाउद्दीन ने चित्तौड़ का नाम ‘खिङ्कााबाद’ रखा तथा अपने पुत्र खिङ्का खाँ को चित्तौड़ का शासक नियुक्त किया।

2. (C) सूफी विचारधारा में गुरू को पीर और शिष्य को मुरीद कहा जाता था। प्रत्येक पीर का अपना उत्तराधिकारी होता था जिसे वली कहा जाता था। सूफी विचारधारा दो भागों में विभाजित थी- १. बा-शरा अर्थात् वे जो इस्लामी विधान शरा को मानते थे। २. बे-शरा अर्थात् वे जो इस्लामी विधान शरा से बँधे हुए नहीं थे। बे-शरा अधिकतर घुमक्कड़ सूफी सन्त हुआ करते थे।

3. (D) 1857 की क्रान्ति के बाद अंग्रेजी सरकार ने भारत में अनेक परिवर्तन किये। इसके तहत सेना का पुनर्गठन किया गया, बंगाल प्रेसीडेन्सी में यूरोपीय तथा भारतीय सैनिकों का अनुपात 1 : 2 और मद्रास तथा बम्बई प्रेसीडेन्सियों में यह अनुपात 3 : 1 कर दिया गया। भारत में सीमा विस्तार की नीति त्याग दी गयी और भारत का शासन कम्पनी के हाथ से निकलकर ब्रिटिश राजमुकुट को सौंप दिया गया।

4. (C) 1917 में ब्रिटिश सरकार ने माइकल सैडलर के नेतृत्व में कलकत्ता विश्वविद्यालय की समस्याओं के अध्ययन हेतु शिक्षा संबंधी एक आयोग नियुक्त किया जिसमें दो भारतीय सदस्य - आशुतोष मुखर्जी और डॉ. जियाउद्दीन अहमद थे। सैडलर आयोग के सुझावों पर उत्तर प्रदेश में एक ‘बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन’ की स्थापना हुई। इसी आयोग की संस्तुति पर मैसूर, पटना, अलीगढ़, ढाका, लखनऊ और हैदराबाद में विश्वविद्यालय स्थापित किये गये। शिक्षा को प्रांतीय विषय बना दिया गया। विश्वविद्यालयों का जिम्मा प्रांतों को हो गया।

5. (B) गांधी-इरविन समझौते (दिल्ली समझौते) को मंजूरी देने हेतु 21 मार्च, 1931 को कराची में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। कराची अधिवेशन में ही कांग्रेस ने पहली बार मौलिक अधिकारों एवं राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रमों से सम्बन्धित प्रस्ताव पारित किया। वैसे तो कांग्रेस प्रारम्भ से ही जनता के आर्थिक हितों, नागरिक स्वतन्त्रता और राजनैतिक अधिकारों के लिए लड़ती आ रही थी, लेकिन यह पहला अवसर था जब कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज को परिभाषित किया तथा बताया कि जनता के लिए पूर्ण स्वराज का अर्थ क्या है। कांग्रेस ने यह घोषणा भी की कि जनता के शोषण को समाप्त करने के लिए राजनीतिक आजादी के साथ-साथ आर्थिक आजादी भी जरूरी है। कराची अधिवेशन की अध्यक्षता वल्लभ भाई पटेल ने की थी। मूल अधिकारों का प्रारूप पं. जवाहर लाल नेहरू ने तैयार किया था।

6. (D) रास बिहारी बोस, 1912 ई. को दिल्ली में वायसराय हाा\डग पर बम पेंâकने की घटना में मुख्य अभियुक्त थे, किन्तु बच निकले। उन्होंने बैंकाक में `इाqण्डयन इाqण्डपेन्डेन्ट लीग' की स्थापना की थी। इन्होंने विश्व युद्ध के दौरान जापान द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय सैनिकों को मिलाकर आजाद हिन्द फौज का गठन किया तथा उसका नेतृत्व बाद में सुभाष चन्द्र बोस को सौंप दिया। 1945 ई. में जापान में ही इनकी मृत्यु हो गयी।

7. (B)  1918 में बी.पी. वाडिया द्वारा गठित मद्रास लेबर यूनियन (मद्रास मजदूर संघ) भारत का पहला आधुनिक मजदूर संगठन था। ज्ञातव्य है कि 1920 में एन.एम. जोशी, जोसेफ बैपटिस्ट तथा लाला लाजपत राय के प्रयासों से अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस  की स्थापना हुई। इसका अधिवेशन 1920 में बम्बई में हुआ तथा इसके प्रथम अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे। वी.वी. गिरि व अन्य के नेतृत्व में 1929 में इण्डियन ट्रेड यूनियन पेâडरेशन का गठन हुआ। एस.ए. डोंगे कानपुर व मेरठ षडयन्त्र से सम्बन्धित थे। इनका पूरा नाम श्री पाद अमृत डोंगे था।

8. (C) मैडम भीकाजी कामा, एम. बरकतुल्ला, वी. पी. एस. अय्यर और एम. एन. राय सभी प्रमुख क्रान्तिकारी थे और स्वतंत्रता आन्दोलन की अवधि में भारत से बाहर विविध देशों में काम कर रहे थे।

9. (B) 1944-45 के आम चुनाव में ब्रिटेन में लेबर पार्टी को विजय प्राप्त हुई तथा क्लीमेन्ट एटली ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। भारत की आजादी के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेन्ट एटली थे। 20 फरवरी 1947 को एटली की सरकार ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की। प्रथम घोषणा यह कि प्रत्येक स्थिति में 20 जून, 1948 ई. तक भारत को स्वतंत्र कर दिया जाएगा तथा दूसरा यह कि लार्ड माउंटबेटन को वायसराय बनाकर भेजा जायेगा। 

10. (B) संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु गठित सलाहकार समिति के अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Indian Navy receives 21st MH-60R Seahawk helicopter

Bolstering its maritime surveillance and combat capabilities, the Indian Navy inducted the 21st MH-60R Seahawk helicopter in Kochi in July 2...

Popular Posts