प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(04-07-2022)

प्रश्न-


1. ‘फर्मी’ वह मात्रक है जो व्यक्त करती है :
(a) ऊर्जा (b) संवेग
(c) आवेग (d) लम्बाई

2. निम्नलिखित तापमापियों में से किसे पायरोमीटर कहा जाता है?
(a) ताप-विद्युत तापमापी (b) विकिरण तापमापी
(c) गैस तापमापी (d) द्रव तापमापी

3. हड्डियों की अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत होती है?
(a) जियोलॉजी (b) सेरोलॉजी
(c) ओरोलॉजी (d) ऑस्टियोलॉजी

4. सूची-I में दिए गए हॉर्मोनों की सूची-II में भी दी गई मदों से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए─
सूची-I सूची-II
A. एड्रिनलीन 1. क्रोध, भय, खतरा
B. एस्ट्रोजन 2. गंध के बोध से साथी को आर्किषत करना
C. इन्सुलिन 3. स्त्रियाँ
D. पेâरोमोन 4. ग्लूकोज
कूट :
(a) A-3, B-1, C-4, D-2 (b) A-1, B-3, C-2, D-4
(c) A-1, B-3, C-4, D-2 (d) A-3, B-1, C-2, D-4

5. भारत में निर्मित टैंक का नाम है─
(a) इन्द्र (b) अर्जुन
(c) महाबलि (d) वैशाल

6. सुपर कम्प्यूटर के लिए शब्द लम्बाई की परास होती है─
(a) 16 बिट तक (b) 32 बिट तक
(c) 64 बिट तक (d) 128 बिट तक

7. सिन्धु-घाटी सभ्यता खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है, वे हैं?
(a) राखालदास बनर्जी तथा दयाराम साहनी
(b)  जॉन मार्शल तथा ईश्वरी प्रसाद
(c) आशीर्वादी लाल श्रीवास्तव तथा रंगनाथ राव
(d)  माधोस्वरूप वत्स तथा वी. बी. राव

8. रावी नदी का वैदिक नाम क्या है?
(a) पुरूष्णी (b) चन्द्रभागा
(c) अजीकिया (d) सतह

9. आलार कलाम कौन थे?
(a) बुद्ध के शिष्य
(b) महत्त्वपूर्ण बौद्ध सन्त
(c) बुद्ध के अध्यापक
(d) शासक जिन्होंने बौद्ध धर्म की आलोचना की

10. निम्नलिखित में से किस एक राज्यादेश में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख मिलता है?
(a) कालसी
(b) रुम्मिनदेई
(c) विशिष्ट किंलग राज्यादेश
(d) मास्की


उत्तर-



1. (D) : फर्मी लम्बाई मापने की छोटी इकाई होती है। इसको 10-15 मी. इकाई (दस के घात के रूप में) व्यक्त करते हैं। इसका प्रतीक 'f' है। नाभिकीय एवं परमाण्विक दूरियों का मात्रक फर्मी है।
ऊर्जा का S.I मात्रक जूल) है।
संवेग का S.I मात्रक किग्रा मी./से. है।
आवेग का S.I. मात्रक न्यूटन-से(NS) है।

2. (B) :  ताप वैद्युत तापमापी का प्रयोग 200°C से 1200°C तक ताप मापन में किया जाता है। विकिरण तापमापी को ही पायरोमीटर कहा जाता है, जिससे उस ताप का मापन किया जाता है जिसका स्रोत अधिकतम दूरी पर स्थित है जहाँ पहुँचना अत्यंत ही कठिन है। इसमें विकिरण द्वारा ताप मापन की क्रिया करते हैं।

3. (D) हड्डियों का अध्ययन विज्ञान की ऑस्टियोलॉजी शाखा के अन्तर्गत की जाती है। हड्डी फाइबर और मैट्रिक्स से बना ठोस, सरल और मजबूत संयोजी उत्तक है, जो शरीर को आकार प्रदान करता है। तथा मस्तिष्क, पेâफड़ों आदि जैसे महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा करता है। 

4. (C) :  एड्रिनलीन, एड्रीनल ग्रन्थियों द्वारा स्रावित है जो क्रोध, भय एवं खतरे के समय सक्रिय होता है। एस्ट्रोजन एक हार्मोन है जो स्त्रियों के गर्भाशय के विकास को प्रेरित करता है। इसी की वजह से मादा के आवाज में मधुरता एवं स्वभाव में शालीनता आती है। इन्सुलिन का स्राव लैंगर हैंस की द्वीपिका द्वारा होता है जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है। फेरोमोन भी एक हार्मोन है जो गंध से साथी को आर्किषत करने में सहायक होता है।

5. (B) :  ‘अर्जुन’ टैंक का विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के द्वारा भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भारत अर्थ मूवर्स एवं अवाडी स्थित भारी वाहन फैक्ट्री के सहयोग से किया गया है। अगस्त, 2004 ई. मेें इसे सेना में शामिल कर लिया गया। इन्द्र एक राडार है। 

6. (C) :  आंकड़ों के बड़े विवरण को प्रोसेस करने वाले अति उच्च गति वाले कम्प्यूटर्स जिनका स्मृति भण्डार 52 मेगावाइट से अधिक हो तथा जिनके कार्य करने की क्षमता 500 मेगा प्लॉप्स (Flops - Floating Point operations per Second) से अधिक हो सुपर कम्प्यूटर कहलाते हैं। इसमें सामान्यतया समांतर प्रोसेसिंग तकनीक का प्रयोग किया जाता है। ये कम्प्यूटर प्रति सेकेण्ड अरबों गणितीय प्रक्रियाएं सम्पन्न करते हैं। सुपर कम्प्यूटरों के लिए शब्द लम्बाई की परास 64 बिट तक होती है। 

7. (A) :  सिंधु-घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीय पुरातत्व विशेषज्ञों का योगदान है उसमें सर्वप्रमुख नाम राखालदास बनर्जी तथा दयाराम साहनी है। सर जान मार्शल के नेतृत्व में सन् 1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा की खुदाई कराई और बाद में राखालदास बनर्जी ने सन् 1922 में मोहनजोदड़ों की खुदाई करवायी। इन खोजों के कारण भारत का इतिहास लगभग 1000 B.C.. पीछे तक चला जाता है। दयाराम साहनी के पश्चात् 1926-27 से 1933-34 ई. तक माधवस्वरूप वत्स के निर्देशन में हड़प्पा में खुदाइयाँ की गयी। 1946 ई. में सर मार्टीमर व्हीलर के निर्देशन में उत्खनन कार्य करके पुरातात्विक महत्व की अनेक वस्तुएं प्राप्त की गई।

8. (A) :  रावी नदी का वैदिक नाम पुरुष्णी है। इसी नदी के तट पर वैदिक काल का प्रसिद्ध दशराज्ञ का युद्ध हुआ। यह दशराज्ञ का युद्ध भरत वंश के शासक सुदास तथा अन्य दस राजाओं जिसमें पाँच आर्य तथा पाँच अनार्य जनों के बीच हुआ था, जिसमें सुदास की विजय  हुई थी।
अन्य वैदिक नदियाँ
वितस्ता झेलम
अस्किनी चेनाब
विपासा व्यास
शतुद्री सतलज
गोमल गोमती
व्रुâमु कुर्रम
सुवास्तु स्वात
दृष्टावती घघ्घर

9. (C) :  महात्मा बुद्ध ने ज्ञान की खोज में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम वैशाली के समीप आलारकालाम नामक संन्यासी के आश्रम में तपस्या की। वे सांख्य दर्शन के आचार्य थे तथा अपनी साधना-शक्ति के लिए विख्यात थे, किन्तु यहाँ उन्हें शन्ति नहीं मिली। यहाँ से वे रुद्रक रामपुत्र नामक एक दूसरे धर्माचार्य के समीप पहुँचे, जो राजगृह के समीप आश्रम में निवास करते थे।

10. (D) :  अशोक का इतिहास हमें मुख्यत: उनके अभिलेखों से ही ज्ञात होता है। उनके अभी तक 40 से भी अधिक अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं। सर्वप्रथम मास्की अभिलेख में अशोक नाम मिलता है। यह अभिलेख आन्ध्र प्रदेश राज्य के रायचूर जिले में स्थित है। गुर्जरा लेख में भी इसका नाम अशोक मिलता है। कालसी शिलालेख उत्तराखंड राज्य के देहरादून में स्थित है। यह अभिलेख ब्राह्मी लिपि में है। इसकी खोज 1837 ई. में हुई थी। अशोक के शिलालेख को सर्वप्रथम 1837 ई. में जेम्स प्रिसेप ने पढ़ा। रुम्मिनदेई लघु स्तम्भ लेख की खोज 1837 ई. में फीहरर द्वारा नेपाल की तराई में की गई। इस लघु शिलालेख से पता चलता है कि अशोक ने अपने शासन के 20वें वर्ष यहाँ की यात्रा की और उद्बलिक नामक कर समाप्त कर दिया तथा भूमिकर को 1/6 से घटाकर 1/8 कर दिया। मास्की शिलालेख की खोज 1915 ई. में बोर्डन द्वारा की गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

General Studies Environment & Ecology Vol 7 Chapterwise 450 Sets Solved Papers 2027-28 English Medium

General Studies Environment & Ecology Vol 7 Chapterwise 450 Sets Solved Papers 2027-28 English Medium Purchase Book Online Click Here  

Popular Posts