अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – जून, 2022


  • कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 1986-87 = 100) माह जून, 2022 में प्रत्येक 6 अंक बढ़ कर क्रमशः 1125 (एक हजार एक सौ पच्चीस) तथा 1137 (एक हजार एक सौ सैंतीस) अंकों के स्तर पर रहे । 
  • सूचकांक के इस बदलाव में मुख्य योगदान खाद्य समूह का क्रमशः 3.69 और 3.79 अंक रहा ।
  •  यह वृद्धि मुख्यतः चावल, गेहूँ-आटा, ज्वार, मक्का, दूध, बकरे का मांस, ताज़ा मछली, ताज़ा मुर्गी, सूखी मिर्च, गरम मसाले, सब्जियाँ एवं फल, इत्यादि  की कीमतों के कारण  रही ।
  • विभिन्न राज्यों के सूचकांकों में वृद्धि भिन्न-भिन्न रही । 
  • कृषि श्रमिकों के लिए 19 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 10 अंकों की वृद्धि रही जबकि जम्मू एवं कश्मीर राज्य का सूचकांक स्थिर रहा । 
  • तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1299 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 884 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India's first fully digital FPI license

India's first fully digital FPI license has been issued by Kotak Mahindra Bank. Kotak Mahindra Bank has achieved a new milestone in Indi...

Popular Posts