प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(02-08-2022)


प्रश्न:-

1. राष्ट्रीय आयुष मिशन किससे संबंधित है।
(a) शिक्षा (b) स्वास्थ्य
(c) कृषि   (d) महिलाओं की सुरक्षा

2. निम्न में से कौन सा भारत का सबसे पुराना तेल (पेट्रोलियम) उत्पादक राज्य है?
(a) ओडिशा (b) झारखंड
(c) असम (d) मध्य प्रदेश 

3. कॉफी का मूल स्थान निम्नलिखित में से कौन-सा देश है?
(a) इथियोपिया (b) ब्राजील
(c) क्यूबा (d) इंडोनेशिया

4. भूकूंप की तीव्रता मापने वाला पैमाना...........है।
(a) रिक्टर पैमाना (b)) मैनोमीटर
(c) मरकेली पैमाना (d) बर्नोली पैमाना

5. तीस्ता नदी का जल विवाद किस देश के साथ है?
(a) नेपाल (b) बांग्लादेश
(c) पाकिस्तान (d) भूटान

6. यमुना और बेतवा नदियों का संगम कहाँ होता है?
(a) कुरुसेला (b) इलाहाबाद
(c) आलमपुर (d) हमीरपुर

7. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर बनी है?
(a) गंडक (b) कोसी
(c) कृष्णा (d) महानदी

8.     2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश के किस जिले की जनसंख्या सबसे ज्यादा है?
(a) गोरखपुर (b) लखनऊ
(c) इलाहाबाद (प्रयागराज) (d) बरेली

9. उत्तर प्रदेश के किस जिले ‘पीतल नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है?
(a) फतेहपुर (b) मुजफ्फरनगर
(c)  मिर्जापुर (d) मुरादाबाद

10. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए संवर्ग नियंत्रित करने वाला प्राधिकरण कौन सा है?
(a) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(b) भारत की लोकसेवा के प्रमुख
(c) गृह मंत्रालय
(d) पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो



उत्तर :-

1. (B) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 15 सितम्बर, 2014 को राष्ट्रीय आयुष मिशन का शुभारम्भ किया। यह मिशन स्वास्थ्य से सम्बन्धित हैं। नवम्बर, 2003 में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी को मिलाकार आयुष नाम दिया। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान एवं शिक्षा में प्रोत्साहन तथा दवाओं की मानक गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। 

2. (C) भारत में सबसे पुराना पेट्रोलियम उत्पादक राज्य असम है। डिगबोई शहर असम राज्य की तेल नगरी के रूप में जाना जाता है। डिगबोई (असम) में एशिया में पहली बार तेल कुँए का खनन हुआ था एवं सन 1901 ई. में एशिया की पहली रिफाइनरी को शुरू किया गया था। डिगबोई में अभी तक तेल का उत्पादन करने वाले सबसे पुराने कुँए हैं। 

3. (A) काफी  (कहवा) एक पेय पदार्थ है, जो एक प्रकार की झाड़ी पर लगे हुए फलों से निकले हुए बीजों से प्राप्त होता है। इसकी सर्वप्रथम उत्पत्ति इथियोपिया में हुई थी। ब्राजील विश्व का सबसे बड़ा कहवा उत्पादक देश है। भारत में अंग्रेजों ने पहला कहवा बागान कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में 1852 में लगवाया। कहवा उत्पादन मुख्यत: नीलगिरि के चारों ओर पहाडि़यों पर संकेन्द्रित है। कर्नाटक (56%) केरल और तमिलनाडु कहवा के प्रमुख उत्पादक राज्य है। कर्नाटक के ‘कोडागू’ को ‘भारत का काफी केन्द्र’ कहा जाता है।

4. (A) : भूकंपीय घटनाओं का मापन भूकूंपीय तीव्रता के आधार पर अथवा आघात की तीव्रता के आधार पर किया जाता है। भूकंप तीव्रता का मापन रिक्टर पैमाने पर की जाती है। भूकंप तीव्रता भूकंप के दौरान ऊर्जा मुक्त होने से संबंधित है। रिक्टर पैमाने के अनुसार भूकंप की तीव्रता 0 से 10 तक होती है। आघात की तीव्रता/गहनता को इटली के भूकंप वैज्ञानिक मारकैली के नाम पर जाना जाता है। यह झटको से हुई प्रत्यक्ष हानि द्वारा निर्धारित की जाती है। इसकी गहनता 1 से 12 तक होती है।

5. (B) तीस्ता नदी भारत के सिक्किम राज्य से निकलकर पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश की जमुना (ब्रह्मपुत्र) नदी में मिल जाती है। सिक्किम के साथ उत्तरी-पश्चिम बंगाल के पाँच जिलों में करीब 1 करोड़ लोग इस नदी पर खेती और अपनी अन्य जरूरतों के लिए निर्भर है। इस नदी के पानी से संबंधित विवाद भारत व बांग्लादेश के मध्य है।

6. (D) यमुना और बेतवा नदी का संगम हमीरपुर में होता है। बेतवा यमुना की सहायक नदी है जो विंध्य श्रेणी से निकलती है। बेतवा नदी पर प्रसिद्ध माताटीला बाँध स्थित है। बेतवा और केन नदी को नदी जोड़ों योजना के तहत जोड़ा जा रहा है। 

7. (C) नागार्जुन सागर बाँध परियोजना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य में स्थित एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना है। इस बाँध को बनाने की परिकल्पना 1903 ई. में ब्रिटिश राज के समय की गयी थी। 10 दिसम्बर, 1955 ई. में तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने इस बाँध की नींव रखी थी। यह हैदराबाद से 150 किमी. दूर कृष्णा नदी पर स्थित है। इसका निर्माण कार्य 1966 में पूरा हुआ था।

8. (C) 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की जनसंख्या सबसे ज्यादा है।
2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.98 करोड़ है। भारत की कुल आबादी में से 16.5% जनसंख्या उ.प्र. में रहती है जबकि उ.प्र. का क्षेत्रफल देश के क्षेत्रफल का केवल 7.33% है।


9.  (D) उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है। यह जिला रामगंगा नदी के तट पर स्थित है। मुरादाबाद पीतल के काम के लिए प्रसिद्ध है और दुनियाभर में हस्तशिल्प उद्योग में खुद के लिए जगह बनाया। आधुनिक कारीगरों द्वारा बनाए गये आधुनिक, आकर्षक और कलात्मक पीतल के बर्तन, गहने और ट्राफियां मुख्य शिल्प है। आकर्षक पीतल के बर्तन संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और मध्य पूर्व एशिया जैसे देशों में निर्यात किया जाता है। इस प्रकार इसे ब्रास सिटी या पीतल नगरी कहा जाता है।

10. (C) :  अखिल भारतीय सेवाओं का प्रावधान संविधान के अनु. 312 में किया गया है। अखिल भारतीय सेवाओं का नियमन अखिल भातीय सेवा अधिनियम 1951 के अनुसार होता है। वर्तमान में कुल तीन अखिल भारतीय सेवाएं हैं–  
1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS – Indian Administrative Services) – इस विभाग का नियंत्रण कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा होता है।
2. भारतीय पुलिस सेवा (IPS- Indian Police Services) – इस विभाग को गृह मंत्रालय के अधीन रखा गया है।
3. भारतीय वन सेवा (IFS- Indian Forest Services) – इस विभाग का नियंत्रण प्राधिकारी ‘पर्यावरण मंत्रालय’ के अधीन है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BTSC ITI Instructor Machinist Chapterwise Solved Papers 3403 Objective Question Hindi Medium 2026-27

BTSC ITI Instructor Machinist Chapterwise Solved Papers 3403 Objective Question Hindi Medium 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts