इंडियन आर्मी अग्निपथ अग्निवीर फीमेल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
आर्मी में महिला अग्निवीरों की भर्ती मिलिट्री पुलिस ( Women Military Police Recruitment 2022 ) में की जाएगी। जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर कहा गया कि मिलिट्री पुलिस में महिला अग्नवीरों की भर्ती रैली के नोटिफिकेशन संबंधित मुख्यालय आरटीजी जोन जारी करेंगे।
बेंगलुरु मुख्यालय आरटीजी जोन बेंगलुरु में एक नवंबर से 3 नवंबर तक मानेकशॉ परेड ग्राउंड पर भर्ती रैली कराएगा। बेंगलुरु मुख्यालय आरटीजी जोन की इस भर्ती रैली में कर्नाटक, केरस, लक्षद्वीप व माहे की महिलाएं शामिल हो सकेंगी।
इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 है। उम्मीदवारों का वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
इस रैली के एडमिट कार्ड संबंधित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच भेजे जाएंगे।
Tags:
vacancy
