प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(01-10-2022)

प्रश्न

1. भारतीय संविधान के निर्माण को किस भारतीय शासन अधिनियम ने सर्वाधिक प्रभावित किया?
(a)  भारतीय शासन अधिनियम, 1909
(b) भारतीय शासन अधिनियम, 1919
(c) भारतीय शासन अधिनियम, 1935
(d) भारतीय शासन अधिनियम, 1947

2. असम्बन्धित को बाहर कीजिए
(a)  भारतीय स्टेट बैंक (b) केनरा बैंक
(c) एचडीएफसी बैंक (d) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया

3. भौगोलिक सीमाओं से अलग विशेष क्षेत्रों में पायी जाने वाली जातियाँ कहलाती है
(a)  संकटग्रस्त जातियाँ (b) लुप्त जातियाँ
(c) दुर्लभ जातियाँ (d) स्थानिक जातियाँ

4. भारत में वित्त आयोग है
(a)  एक स्वायत्तशासी संस्था (b) एक सलाहकार संस्था
(c) एक संवैधानिक संस्था (d) एक वैधानिक संस्था

5. निम्नलिखित में से रि़जर्व बैंक निर्धारित नहीं करता है
(a)  बैंक रेट (b) रेपो रेट
(c) रिवर्स रेपो रेट (d) आयकर दर

6. जनगणना-2011 के अनुसार भारत में 0-6 वर्ष के आयु वर्ग में जनसंख्या है अनुमानत:
(a)  14 करोड़ (b) 16 करोड़
(c) 18 करोड़ (d) 12 करोड़

7. जिस मौलिक अधिकार को आपातकाल में भी समाप्त नहीं किया जा सकता, वह है
(a)  शांतिपूर्वक सम्मेलन की स्वतंत्रता
(b) निवास की स्वतंत्रता
(c) जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संरक्षण
(d) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

8. राष्ट्रपति के विरुद्ध संविधान के उल्लंघन पर महाभियोग की पहल हो सकती है
(a) संसद के किसी भी सदन में (b) लोकसभा में
(c) राज्यसभा में (d) उच्चतम न्यायालय में

9. किसी अर्थव्यवस्था में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में वर्गीकरण का आधार होता है
(a) कार्यगत परिस्थितियाँ (b) आर्थिक गतिविधियों की प्रकृति
(c) उद्यमिता का स्वामित्व (d) उपर्युक्त सभी

10. निम्न में से कौन-सा कार्य भारतीय रि़जर्व बैंक का नहीं है?
(a) मुद्रा निर्गमन करना (b)) सरकार का बैंकर
(c) समाशोधन गृह का कार्य (d) जनता को ऋण देने वाला


उत्तर


1. (C)
भारत के संविधान के अधिकतर अनुच्छेद भारत शासन अधिनियम 1935 से लिए गये है तथा इसी से सर्वाधिक प्रभावित है।

2. (C)
भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया ये सभी राष्ट्रीकृत वाणिज्यिक बैंक है जबकि एच डी एफ सी बैंक निजी क्षेत्र का वाणिज्यिक बैंक है। 

3. (D)
भौगोलिक सीमाओं से अलग विशेष क्षेत्रों में पायी जाने वाली जातियाँ स्थानिक जातियाँ कहलाती है। 

4. (C)
भारत में वित्त आयोग एक संवैधानिक संस्था है। केन्द्र तथा राज्यों के मध्य धन (कर) का बटवारा करना इसी संस्था का उत्तरदायित्व है।  

5. (D)
रिजर्व बैंक बैंको से सम्बंधित करों का निर्धारण करता है। जैसे- बैंक रेट, रेपो रेट तथा रिवर्स रेपोरेट आदि। जबकि आय कर का निर्धारण भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। 

6. (C)
2011 के जनगणना के अनुसार भारत में 0-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या लगभग १८ करोड़ है। 

7. (C)
जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार किसी भी स्थिति (आपात काल में भी) समाप्त नहीं किया जा सकता है। यह अधिकार भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को भी प्राप्त है। 

8. (A)
राष्ट्रपति के विरुद्ध संविधान के उल्लंघन पर संसद के किसी भी सदन में महाभियोग की पहल हो सकती है। संविधान के अनु. 61 में राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया का वर्णन किया गया है। 

9. (C)
उद्यमिता एवं स्वामित्व के आधार पर निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र का वर्गीकरण किया जाता है। जिस क्षेत्र पर सरकार का स्वामित्व होता है उसे सार्वजनिक क्षेत्र तथा जिस क्षेत्र पर व्यक्ति विशेष का स्वामित्व होता है उसे निजी क्षेत्र कहते है। 

10. (D)
जनता को ऋण देने का कार्य वाणिज्यिक बैंक करते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts