भारत-जापान संयुक्त नौसेना अभ्यास जिमेक्स 22

  • भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान इंडिया मैरीटाइम एक्सरसाइज 2022 (जिमेक्स 22) का छठा संस्करण 11 सितंबर 2022 को बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।
  • जापानी नौसेना जिसे आधिकारिक तौर पर मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) कहा जाता है, का प्रतिनिधित्व नौसेना के जहाजों इज़ुमो, एक हेलीकॉप्टर कैरियर और ताकानामी, एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर द्वारा किया जा रहा है।
  • भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित वॉरशिप द्वारा किया जा रहा है। 
  • ये हैं बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट 'सह्याद्रि' और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'कदमत' और 'कवरत्ती'। 
  • इसके अतिरिक्त, गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर रणविजय, फ्लीट टैंकर ज्योति, अपतटीय गश्ती पोत सुकन्या, पनडुब्बी, एमआईजी29के लड़ाकू विमान, लंबी दूरी की समुद्री गश्ती विमान और जहाज से चलने वाले हेलीकॉप्टर भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
  • जिमेक्स22 में दो चरण शामिल हैं- समुद्र में अभ्यास और विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

‘Mission Ornamental Fish 2031’

On September 3, 2026, Vice President C.P. Radhakrishnan released the strategic action plan for ‘Mission Ornamental Fish 2031’ at Agatti, Lak...

Popular Posts