- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) एलीट पैनल के पूर्व अंपायर पाकिस्तान के असद रऊफ का 14 सितंबर 2022 को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।
- उन्होंने 66 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
- लाहौर में 12 मई 1956 को जन्में असद रऊफ ने अपने करियर में 64 टेस्ट मैच में अंपायरिंग की।
- इसमें 49 में मैदानी अंपायर, जबकि 15 में टीवी अंपायर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
- असद रऊफ ने 139 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भी अंपायरिंग की।
Tags:
खेल परिदृश्य
