- पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2022 में हरियाणा प्रमुख राज्यों में सबसे ऊपर है।
- तीन तरह के न्याय में 0.6948 के स्कोर के साथ हरियाणा 18 प्रमुख राज्यों में शीर्ष पर है। इसके बाद तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब और कर्नाटक का स्थान है।
- बड़े राज्यों में, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड ने तीन प्रकार के न्यायों के वितरण में क्रमशः 16वें, 17वें और 18वें स्थान हासिल किए।
- सिक्किम ने 0.5715 के स्कोर के साथ 10 छोटे राज्यों की श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- पीएआई का सातवां संस्करण भारत में राज्यों में शासन पर बेंगलुरु स्थित पब्लिक अफेयर्स सेंटर (पीएसी) द्वारा जारी किया गया है।
- पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स में तीन प्रकार की श्रेणियां शामिल हैं: आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय और सामाजिक न्याय।
- आर्थिक न्याय प्रदान करने में छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि हरियाणा और कर्नाटक क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
- छोटे राज्यों में सिक्किम इस सूची में शीर्ष पर है जबकि उत्तराखंड ने अंतिम स्थान हासिल किया है।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
