- चंद्रयान -2 ऑर्बिटर पर एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर 'क्लास' ने पहली बार चंद्रमा पर सोडियम की प्रचुरता का मानचित्रण किया है।
- यह शोध कार्य 'द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स' में प्रकाशित हुआ है।
- अध्ययन में पाया गया कि सिग्नल का एक हिस्सा सोडियम परमाणुओं के पतले परत से मिले हों जो कमजोर रूप से चंद्र कणों से जुड़े होते हैं।
- इससे पहले, भारत के चंद्रयान -1 एक्स-रे फ्लोरोसेंस स्पेक्ट्रोमीटर (C1XS) ने एक्स-रे में अपनी विशेषता रेखा से सोडियम का पता लगाया था।
- सोडियम चंद्रमा के विस्पी/ महीन वातावरण में पाया गया है, एक ऐसा क्षेत्र जहां परमाणु शायद ही कभी मिलते हैं।
- इस क्षेत्र को ‘एक्सोस्फीयर’ कहा जाता है, जो चंद्रमा की सतह से शुरू होकर हजारों किलोमीटर तक फैला होता है।
- इस अध्ययन ने चंद्रमा पर सतह-एक्सोस्फीयर बातचीत का अध्ययन करने के लिए एक नया मार्ग खोला।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
