प्रश्न-
1. कथन (A) : 1930 ई. के दशक के आरम्भ में भारतीय राष्ट्रवादी लहर में श्रमिक भागीदारी का प्रभाव था।
कारण (R) : श्रमिक नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को बुर्जुआ और प्रतिक्रियावादी समझते थे।
उपर्युक्त के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सही है?
(a) A और R दोनों सही हैं तथा A की सही व्याख्या R है
(b) A और R दोनों सही हैं, किन्तु A की सही व्याख्या R नहीं है
(c) A सही है, किन्तु R गलत है
(d) A गलत है, किन्तु R सही है
2. असहयोग आन्दोलन की स्थगन सम्बन्धी घटनाओं का सही क्रम इंगित करें -
1. चौरी-चौरा में पुलिस गोलीकाण्ड
2. उग्र भीड़ द्वारा पुलिस थाने को जलाना
3. गांधी जी द्वारा आन्दोलन का स्थगन
4. गांधी जी की गिरफ्तारी
निम्नलिखित कूटों में से अपना उत्तर चुने -
(a) 1, 2, 3 एवं 4 (b) 2, 1, 3 एवं 4
(c) 4, 1, 2 एवं 3 (d) 2, 1, 4 एवं 3
3. भारत में यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के आगमन का सही क्रम बताइये-
(a) पुर्तगाली, डच, अंग्रेज, डेन, फ्रांसीसी
(b) पुर्तगाली, अंग्रेज, फ्रांसीसी, डच, डेन
(c) अंग्रेज, पुर्तगाली, फ्रांसीसी, डेन, डच
(d) अंग्रेज, फ्रांसीसी, डेन, पुर्तगाली, डच
4. निम्नलिकित में से किन्होंने गाँधी-इरविन समझौते के हस्ताक्षरित होने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?
1. मोतीलाल नेहरू 2. तेज बहादुर सप्रू
3. मदन मोहन मालवीय 4. एम. आर. जयकर
5. सी. वाई. चिन्तामणि
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
(a) 1 और 2 (b) 2 और 4
(c) 2 और 3 (d) 4 और 5
5. अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना के लिए सुभाषचन्द्र बोस से कौन जुड़े और आई.एन.ए. आंदोलन के साथ भी जुड़े रहे?
(a) जयप्रकाश नारायण
(b) बैवुंâठ शुक्ल
(c) शीलभद्र याजी
(d) रामनारायण प्रसाद
6. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में उषा मेहता की ख्याति
(a) भारत छोड़ो आंदोलन की बेला में गुप्त कांग्रेस रेडियो चलाने हेतु है
(b) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में सहभागिता हेतु है
(c) आजाद िंहद फौज की एक टुकड़ी का नेतृत्व करने हेतु है
(d) पंडित जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार के गठन में सहायक भूमिका निभाने हेतु है
7. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं जिनमें से पहले को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है –
कथन (A) : स्वतंत्र भारत में ब्रिटेन की प्रभुता बनी रही।
कारण (R) : स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल की नियुाqक्त ब्रिटेन के प्रभुता सम्पन्न शासक ने की।
ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) करता है
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं करता है
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
8. निम्नांकित में से किस अधिनियम द्वारा भारत में प्रतिनिधि संस्थाएं प्रथम बार प्रारम्भ हुई थी?
(a) चार्टर अधिनियम - 1853
(b) भारत सरकार अधिनियम - 1858
(c) भारत परिषद अधिनियम - 1861
(d) भारत परिषद अधिनियम - 1892
9. नीचे दो वक्तव्य दिए हैं :
कथन (A) : भारत का संविधान देश की आवश्यकता की र्पूित करता है।
कारण (R) : इसको एक गृहीत संविधान भी कहा जाता है।
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन एक सत्य है?
(a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
(b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(c) (A) सही है, परन्तु (R) असत्य है
(d) (A) असत्य है, परन्तु (R) सही है
10. 26 जनवरी, 1950 को भारतीय गणतंत्र की सही संवैधानिक स्थिति क्या थी?
(a) लोकतंत्रात्मक गणराज्य
(b) संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य
(c) संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
(d) संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
उत्तर-
1. (B): कांग्रेस के गठन से लेकर वर्ष 1930 के दशक के अंत तक इस पार्टी का श्रमिकों के कल्याण के लिए कोई ठोस योजना नहीं थी। श्रमिकों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं को आधार बनाकर 1930 के दशक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व्यापक रूप से उभरकर सामने आयी और भारतीय राष्ट्रवादी लहर का एक प्रभावी अंग बनी। साम्यवादियों ने कांग्रेस की विचारधारा को बुर्जुआ एवं प्रतिक्रियावादी विचारधारा बताया।
2. (A): लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में कलकत्ता में सितम्बर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ और असहयोग आंदोलन को मंजूरी दे दी गयी। 1920 ई. के नागपुर अधिवेशन में इसे पूर्ण मंजूरी मिल गयी। 5 फरवरी, 1922 ई. को चौरी-चौरा में कांग्रेस और खिलाफत का जुलूस निकला, जिसका नेतृत्व भूतपूर्व सैनिक भगवान अहीर ने किया था। कुछ पुलिसवालों ने इनके साथ दुव्र्यवहार किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि जुलूस में शामिल एक जत्थे ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने गोली चलायी। इससे उत्तेजित भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया और थाने में आग लगा दी। जिससे २२ पुलिस कर्मी मारे गये। इस घटना की खबर मिलते ही गांधी जी ने 12 फरवरी, 1922 ई. को असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया। इस आंदोलन में पहली बार देश की जनता इकट्ठी हुयी। इसके साथ किसान, मजदूर, दस्तकार, व्यापारी, व्यवसायी, कर्मचारी, पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सभी लोग थे। गांधीजी को 10 मार्च,1922 को गिरफ्तार कर लिया गया।
3. (A): भारत में यूरोपीय व्यापारिक वंâपनियों के आगमन का सही क्रम इस प्रकार है–पुर्तगाली, डच, अंग्रेज, डेन, फ्रांसीसी।
4. (B): तेजबहादुर सप्रू और एम.आर. जयकर के प्रयासों से 5 मार्च, 1931 को गाँधी-इरविन समझौते के रूप में 15 दिन के लंबे विचार-विमर्श के बाद एक दस्तावेज सामने आया। इसे कुछ लोगों ने `शांति-समझौता' और कुछ ने `अस्थाई करार' नाम दिया। गाँधी-इरविन समझौते (दिल्ली समझौते) को मंजूरी देने के लिए 29 मार्च, 1931 को कराची में कांग्रेस की बैठक हुई। कांग्रेस ने ‘`दिल्ली समझौते'' को अपनी मंजूरी दी और पूर्ण स्वराज के अपने लक्ष्य को पुन: दोहराया। इसी कारण गांधी-इरविन समझौते को दिल्ली समझौता भी कहा जाता है।
5. (C): शील भद्रयाजी बिहार के एक कार्यकर्ता थे जो भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में अहिंसक व हिंसक रूप में जुड़े थे। स्वतंत्रता में इनकी भागीदारी 1928 से ही प्रारम्भ हो गई थी। जय प्रकाश नारायण कांग्रेस समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। वैकुण्ठ शुक्ल क्रान्तिकारी व योगेन्द्र शुक्ला परिवार से थे। बिहार के स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना हेतु सुभाष चन्द्र बोस के सम्पर्क में रहे थे और बाद में आई.एन.ए. के आन्दोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। ये विधान सभा एवं राज्य सभा के सदस्य भी रहे।
6. (A): भारत छोड़ो आन्दोलन 9 अगस्त, 1942 को प्रारम्भ हुआ। इस आन्दोलन के दौरान कांग्रेस द्वारा मुम्बई के कई भागों में गुप्त रेडियो प्रसारित किया जाता था। इस रेडियो पर डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रसारण करते थे जबकि उषा मेहता भूमिगत रेडियो का संचालन करने वाले छोटे से दल की सदस्या थीं।
7. (D): स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल की नियुक्त ब्रिटेन के प्रभुतासम्पन्न शासक ने की थी। लेकिन स्वतंत्रता के बाद ब्रिटेन का भारत पर कोई प्रभाव नहीं था। राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल थे तथा इनके बाद इस पद को समाप्त कर दिया गया था।
8. (C): भारत परिषद अधिनियम, 1861 से ही संवैधानिक विकास के दौरान संसदीय प्रणाली का सूत्रपात माना जाता है। ज्ञातव्य है कि इस अधिनियम द्वारा `कार्यकारिणी परिषद' में विधायी कार्यों के लिए कुछ गैर-सरकारी सदस्यों के लिए स्थान सुरक्षित किया गया। यहीं से भारत में पहली बार प्रतिनिधि संस्थाओं का शुभारम्भ हुआ। इस अधिनियम के अंतर्गत बंगाल, उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत और पंजाब में क्रमश: 1862, 1866 और 1897 में विधान परिषदों का गठन हुआ।
9. (B): भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। मूल संविधान में कुल 395 अनुच्छेद, 22 भाग व 8 अनुसूचियाँ थी। इस वृहत संविधान में भारतीय नागरिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाती है। भारतीय संविधान के मूल स्रोत विदेशों के संविधान से ग्रहण किये गये है। जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, जर्मनी, कनाडा एवं सोवियत संघ के संविधान प्रमुख है।
10. (B): 42वें संविधान संशोधन, 1976 के पूर्व भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य शब्दों का उल्लेख है जो कि 26 जनवरी, 1950 को भारतीय गणतंत्र की सही संवैधानिक स्थिति को दर्शाता है। समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता शब्द 42वें संविधान संशोधन (1976) में जोड़े गए।
Tags:
Question & Answer