- भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
- उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।
- मैच में सूर्यकुमार ने सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए।
- इस साल 28 पारियों में सूर्यकुमार ने 44.60 की औसत से 1,026 रन बनाए हैं।
- सूर्यकुमार यादव मुंबई क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह वर्तमान में दुनिया में नंबर 1 टी20आई बल्लेबाज हैं।
Tags:
खेल परिदृश्य
