राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022

  • युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई है।
  • राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के विजेताओं को 30 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार मिलेगा।
  • टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • अर्जुन पुरस्कार 25 खिलाड़ियों को दिया जाएगा, जिनके नाम निम्न प्रकार से हैं-
  • सीमा पुनिया,लक्ष्य सेन,निखत जरीन,आर प्रज्ञानानंद,दीप ग्रेस एक्का,सुशीला देवी,सागर कैलास ओवलकर,ओमप्रकाश मिथरवाल,विकास ठाकुर,मानसी गिरीशचंद्र जोशी।
  • आजीवन श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए तीन प्रशिक्षकों और नियमित श्रेणी में चार प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।

खेल-कूद और गेम्स में उत्कृष्ट कोच के लिए वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार

नियमित श्रेणी

लाइफटाइम श्रेणी

जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)

दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट)

मोहम्मद अली क़मर (मुक्केबाजी)

बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल)

सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा शूटिंग)

राज सिंह (कुश्ती)

सुजीत मान (कुश्ती)

 

 

  • खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार चार खिलाड़ियों को दिया जाएगा।
  • इन खिलाड़ियों में अश्विनी अकुंजी सी, धर्मवीर सिंह, बीसी सुरेश और नीर बहादुर गुरुंग शामिल हैं।
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी 2022 अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को दी जाएगी।

क्रम संख्या

श्रेणी

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए संस्तुत संस्था, 2022

1.

नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और प्रशिक्षण

ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड

2.

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन

कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान

3.

विकास के लिए खेल

लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

12 Years of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

The Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana (PMJDY) is a flagship financial inclusion scheme of the Government of India. Its objective is to bring in...

Popular Posts