- भारतीय महिला मुक्केबाजों ने 12 नवंबर को एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
- जॉर्डन में फाइनल में परवीन ने जापान की किटो माई को हराया जबकि लवलीना ने उज्बेकिस्तान की रोजमातोवा सोखीबा को हराया।
- स्वीटी ने कजाकिस्तान की गुलसाया यरजेहान को हराया।
- इस्लाम हसली की अयोग्यता के कारण अल्फिया पठान को स्वर्ण पदक मिला।
- इससे पहले मीनाक्षी ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। उन्होंने कड़ा संघर्ष किया लेकिन स्वर्ण पदक की बाउट में जापान की किनोशिता रिंका से 1-4 से हार गईं।
- इसके साथ ही भारतीय महिला मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल सात पदक अपने नाम किए हैं।
- इस आयोजन में 27 देशों के कुल 267 मुक्केबाजों ने भाग लिया।
- एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 30 अक्टूबर से 12 नवंबर तक आयोजित की गई।
Tags:
खेल परिदृश्य
