प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(09-12-2022)


1. टाइम पत्रिका के “पर्सन ऑफ द ईयर 2022” के रूप में किसे चुना गया है?

(a) ग्रेटा थुनबर्ग

(b) जो बाइडन

(c) वलोडिमिर ज़ेलेंस्की

(d) एलोन मस्क

2. पेरू की प्रथम महिला राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है?

(a) लिज़ ट्रस

 

(b) डीना बोलुआर्टे

(c) एडा रिवास

(d) अना जरा

3. आरबीआई ने 7 दिसंबर, 2022 को रेपो रेट में कितने बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है?

(a) 33 पॉइंट 

(b) 38 पॉइंट 

(c) 32 पॉइंट 

(d) 35 पॉइंट 

4. ONGC के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(a) अरुण कुमार सिंह

(b) राजेश कुमार श्रीवास्तव

(c) पंकज जैन

(d) बी अशोक

5. आर्टन कैपिटल द्वारा प्रकाशित 2022 में वर्ल्ड स्ट्रोंगेस्ट पासपोर्ट सूची में भारत की रैंक क्या है?

(a) 83

(b) 87

(c) 89

(d) 77

6. 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 का उद्घाटन कहां किया गया है?

 

(a) हैदराबाद

(b) भोपाल

(c) गोवा

(d) पुणे

7. राज्य सभा के नए सभापति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(a) जगदीप धनखड़

(b) पीयूष गोयल

(c) वीरेन्द्र कुमार

(d) गिरिराज सिंह

8.भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

a) 26 अगस्त

b) 25 अगस्त

c) 29 अगस्त

d) 31 अगस्त

9. तटीय स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए किस नई वेबसाइट की शुरुआत की गयी है?

a) स्वच्छ सागर

b) स्वच्छ भारत

c) स्वच्छ जल

d) स्वच्छ नदी

10. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में भारत के पहले भूकंप स्मारक का उद्घाटन किया है?

a) हिमाचल प्रदेश

b) गुजरात

c) उत्तराखंड

d) मध्य प्रदेश

 

उत्तर:-

1. (c) वलोडिमिर ज़ेलेंस्की 

टाइम मैगज़ीन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और "स्पिरिट ऑफ़ यूक्रेन" को अपना 2022 पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है। यह पुरस्कार उस घटना या व्यक्ति को जाता है, जिसका पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव रहा हो।

2. (b) डीना बोलुआर्टे

डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) पेरू की पहली महिला प्रेसिडेंट बन गयी है. उन्होंने हाल ही में नए प्रेसिडेंट के रूप में शपथ ली है. पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग प्रस्ताव के बाद पद से हटा दिया गया है. बोलुआर्टे ने जुलाई 2021 में पेरू की पहली उपराष्ट्रपति भी बनी थी.  

 

3. (d) 35 पॉइंट 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार पांचवीं बार 7 दिसंबर, 2022 को रेपो दर को 35 बेसिस पॉइंट से बढ़ाकर 6.25% कर दिया। प्रमुख ब्याज दर में कुल 190 आधार अंकों की वृद्धि हुई। जून 2022 से, मई 2022 में एक ऑफ-साइकल बैठक के दौरान इसमें 50 बेसिस पॉइंट की तीन बार और एक बार 40 पॉइंट बेसिस की बढ़ोतरी हुई है।

4. (a) अरुण कुमार सिंह

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के पूर्व अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह को कंपनी का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गयी है। अरुण कुमार सिंह अक्टूबर 2022 को बीपीसीएल से सेवानिवृत्त हुए थे।

 

5. (b) 87

आर्टन कैपिटल द्वारा प्रकाशित 2022 के लिए दुनिया की सबसे स्ट्रोंग पासपोर्ट सूची में भारत को 87वां स्थान दिया गया है, जबकि हाल ही में सार्वजनिक किए गए पासपोर्ट की रेटिंग में यूएई पहले स्थान पर है। यह दुनिया के सबसे मजबूत और कमजोर पासपोर्ट की रैंकिंग है। किसी पासपोर्ट रैंकिंग से यह पता चलता है कि कोई व्यक्ति कितने देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकता है।

6. (c) गोवा

9 वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 का उद्घाटन 8 दिसंबर, 2022 को पणजी, गोवा में केंद्रीय पर्यटन और जहाजरानी राज्य मंत्री और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में किया गया। 9वीं डब्ल्यूएसी का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर चिकित्सा की आयुष प्रणाली की प्रभावकारिता और ताकत का प्रदर्शन करना है।

 7. (a) जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ को 7 दिसंबर, 2022 को राज्यसभा के सभापति के रूप में नियुक्त किया गया है साथ ही संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया है कि नए सभापति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में राज्यसभा नई ऊंचाई हासिल करेगी।

8.(C) 29 अगस्त

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 को वर्तमान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था। हॉकी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण, ध्यानचंद को 1927 में 'लांस नायक' के रूप में नियुक्त किया गया था और 1932 में नायक और 1936 में सूबेदार को पदोन्नत किया गया था। 

9.(a) स्वच्छसागर

भारत सरकार ने तटीय स्वच्छता अभियान को और बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित वेबसाइट का अनावरण किया है। पोर्टल www.swachhsagar.org सफाई मिशन को और बढ़ावा देगा। सरकार के अनुसार, अभियान के पहले 20 दिनों के दौरान 200 टन से अधिक कचरा, मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक, समुद्र तटों से हटा दिया गया है।

10.(b) गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में स्मृति वन स्मारक का उद्घाटन किया। यह भारत का पहला भूकंप स्मारक है। यह गुजरात के कच्छ क्षेत्र में वर्ष 2001 के विनाशकारी भूकंप के दौरान लोगों द्वारा दिखाए गए साहस को प्रतिबिंबित करता है जिसमें 13,000 लोग मारे गए थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India's first women's commando conversion course

The National Security Guard (NSG) has taken a significant step towards providing specialized commando training to female security personnel....

Popular Posts