ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण

  • ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का बंगाल की खाड़ी में SU-30 MKI लड़ाकू विमान से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • परीक्षण भारतीय वायु सेना द्वारा किया गया था। विस्तारित रेंज संस्करण (एक्सटेंडेड रेंज वर्जन) में 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्यों को भेदने की क्षमता है। मिसाइल का वजन 2.65 टन है।
  • मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) के दायित्वों के अनुसार, ब्रह्मोस मिसाइल के प्रारंभिक संस्करण में लगभग 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने की क्षमता थी।
  • भारत ने जून 2016 में एमटीसीआर में प्रवेश किया, जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि मिसाइल की सीमा को 450 किमी और बाद में 600 किमी तक बढ़ाया जाएगा।
  • प्रारंभिक संस्करण ब्रह्मोस का पहला परीक्षण लॉन्च 2001 में आयोजित किया गया था। ब्रह्मोस एयर लॉन्चड मिसाइल का प्रारंभिक संस्करण का पहला परीक्षण 2017 में  किया गया था। यह स्टैंड-ऑफ रेंज से भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमताओं के लिए एक प्रमुख एडिशन था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Cyclone Arnab

On October 28, 2026, the very severe cyclonic storm 'Arnab' made landfall near Yanam—located between Bapatla and Visakhapatnam—along...

Popular Posts