- 10 जनवरी को जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में भारत 85वें स्थान पर है।
- लंदन स्थित वैश्विक नागरिकता और रेजीडेंसी सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने वर्ष 2023 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है।
- भारतीय पासपोर्ट विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में 85वें स्थान पर है और दुनिया भर के 59 गंतव्यों में तक वीजा-मुक्त पहुंच है।
- इससे पहले भारत 2019 में 82वें, 2020 में 84वें, 2021 में 85वें और 2022 में 83वें स्थान पर था।
- जापान दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में सबसे ऊपर है। जापानी नागरिक दुनिया भर के 193 देशों में वीज़ा-मुक्त या आगमन पर पहुँच स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।
- दूसरा स्थान सिंगापुर और दक्षिण कोरिया द्वारा साझा किया गया है, और तीसरा स्थान जर्मनी, स्पेन द्वारा साझा किया गया है।
- अफगानिस्तान का पासपोर्ट 27 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ 109वें स्थान पर है, जो दुनिया का सबसे खराब पासपोर्ट है।
Tags:
अतंराष्ट्रीय परिदृश्य
