- प्रधानमंत्री मोदी ने 12 जनवरी को कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया।
- यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया जा रहा है जो स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके विचारों, शिक्षाओं और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
- महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के प्रतिभाशाली युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
- एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को ध्यान में रखते हुए देश की विविध संस्कृति को एक मंच पर एक साथ लाया गया है।
- इस वर्ष हुबली के धारवाड़ में आयोजित महोत्सव की थीम है- विकसित युवा-विकसित भारत।
- महोत्सव में यूथ समिट के दौरान जी-20 और वाई-20 इवेंट्स की पांच थीम पर चर्चा होगी।
- इनमें भविष्य की रोजगार संभावनाएं, उद्योग, नवाचार, और 21वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति निर्माण और सुलह, और स्वास्थ्य और कल्याण शामिल हैं।
- सम्मेलन में 60 से अधिक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भाग लेंगे।
Tags:
विविध
