प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(18-02-2023)

1. टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता के पद से किसने इस्तीफा दिया है?

(a) रोजर बिन्नी 

(b) मदन लाल 

(c) चेतन शर्मा 

(d) सुब्रतो बनर्जी

2. किस भारतीय-अमेरिकी को यूट्यूब के नए सीईओ के रूप में चुना गया है?

(a) शांतनु नारायण

(b) नील मोहन 

(c) जॉर्ज कुरियन 

(d) राज सुब्रमण्यम 

3. कौन इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बने है?

(a) के.एल राहुल 

(b) रोहित शर्मा 

(c) जसप्रीत बुमराह

(d) चेतेश्वर पुजारा 

4. किस देश को संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

(a) जर्मनी 

(b) कनाडा 

(c) ऑस्ट्रेलिया

(d) भारत  

5. किसे भारतीय सेना के अगले उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?

(a) लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार 

(b) लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू 

(c) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता 

(d) लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि

6. एआईसीटीई किसके साथ मिलकर, राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘कवच-2023’ का शुभारंभ किया?

(a) आईआईटी दिल्ली 

(b) पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो

(c) केंद्रीय जांच ब्यूरो

(d) यूआईडीएआई

7. हाल ही में UIDAI द्वारा जारी नए AI चैटबॉट का नाम क्या है?

(a) 'आधार सहयोगी' 

(b) 'आधार मित्र' 

(c) 'आधार साथी' 

(d) 'आधार मदद' 

8. भारत में पहली बार किस राज्य / केन्द्र-शासित प्रदेश में लिथियम के भंडार मिले है?

(a) जम्मू और कश्मीर 

(b) असम 

(c) अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

(d) बिहार 

9. हाल ही में जारी ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (GQII) 2021 में भारत की रैंक क्या है?

(a) 05वीं

(b) 08वीं

(c) 10वीं

(d) 20वीं

10. किस देश की सरकार ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को COVID-19 वैक्सीन की 5वीं खुराक देने की घोषणा की है?

(a) जर्मनी 

(b) न्यूजीलैंड 

(c) फ्रांस 

(d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर:-

1. (c) चेतन शर्मा 

इंडियन क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. एक अंडरकवर टीवी स्टिंग ऑपरेशन के बाद से ही उनके ऊपर इस्तीफे का दबाव था. अभी तक बीसीसीआई की ओर से किसी को भी नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त नहीं किया गया है. चेतन शर्मा जनवरी में ही दोबारा चीफ सेलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए थे. चेतन शर्मा पहली बार, दिसंबर 2020 में भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे. 57 वर्षीय चेतन शर्मा 1984 से 1994 के बीच भारत के लिए कुल 88 मैच खेले है, जिनमे 23 टेस्ट मैच और 65 एकदिवसीय मैच शामिल है.  

 

2. (b) नील मोहन 

भारतवंशी नील मोहन (Neal Mohan) को Google (अब अल्फाबेट) के स्वामित्व वाले, विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म यूट्यूब के नए CEO के रूप में चुना गया है. उन्होंने सुसान वोजिकी का स्थान लिया है. इससे पहले, मोहन यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे. नील मोहन वर्ष 2008 में गूगल से जुड़े थे और उन्हें वर्ष 2015 में यूट्यूब का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर नियुक्त किया गया था. उन्होंने यूट्यूब मेम्बरशिप सर्विस यूट्यूब प्रीमियम, म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस, यूट्यूब किड्स जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के लांच में अहम भूमिका निभाई है.  

 

3. (d) चेतेश्वर पुजारा 

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भारत की ओर से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. चेतेश्वर पुजारा ने अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना वनडे डेब्यू क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ 01 अगस्त, 2013 को किया था. अगर पुजारा इस टेस्ट में शतक लगाते है तो वह अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे.  

 
 

4. (d) भारत  

भारत को संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. यह फैसला सामाजिक विकास आयोग की 13वीं पूर्ण बैठक-61वें सत्र में लिया गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने भारत की ओर से आभार व्यक्त किया. आयोग के 61वें सत्र की अध्यक्षता, कतर की राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि आलिया अहमद बिन सैफ अल-थानी (Alya Ahmed bin Saif Al-Thani) ने की. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) UN के छह प्रमुख अंगों में से एक है.  

5. (a) लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार 

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार को नए थल सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू दक्षिण पश्चिमी सेना कमांडर के रूप में कार्यभार संभालेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं. उन्हें जून 1985 में 1 असम रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था. 14 कोर के वर्तमान कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता को उधमपुर मुख्यालय उत्तरी कमान के नए चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है.

6. (b) पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) के साथ मिलकर, साइबर खतरों से निपटने एवं प्रभावकारी समाधान प्रदान करने के लिए संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘कवच-2023’ का शुभारंभ किया. आईसीटीई के उपाध्यक्ष अभय जेरे ने बताया कि ‘कवच-2023’ दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना और 21वीं सदी की साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटना है.  

7. (b) 'आधार मित्र' 

आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 'आधार मित्र' नामक एक नया AI/ML-आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है. एआई-संचालित चैटबॉट की मदद से कोई भी आधार नामांकन की स्थिति, आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति को ट्रैक करने और नामांकन केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकता है. आधार मित्र त्वरित और स्वचालित प्रतिक्रिया प्रदान करेगा. वर्तमान में यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है.

8. (a) जम्मू और कश्मीर 

केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5.9 मिलियन टन के लिथियम अनुमानित भंडार (G3) का पता लगाया है. हाल ही में 62वीं केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (CGPB) की बैठक के दौरान 15 अन्य संसाधन वाली भूवैज्ञानिक रिपोर्ट (G2 और G3 स्टेज) और 35 भूवैज्ञानिक ज्ञापनों के साथ यह रिपोर्ट संबंधित राज्य सरकारों को सौंपी गई थी. लिथियम का उपयोग ईवी बैटरी के निर्माण में मुख्य रूप से किया जाता है. GSI की स्थापना 1851 में की गयी थी, इसका मुख्यालय कोलकाता में है.  

9. (c) 10वीं

हाल ही में जारी ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (GQII) 2021 में भारत की समग्र क्यूआई प्रणाली रैंकिंग टॉप 10 में 10वें स्थान पर बनी हुई है. भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) के तहत आने वाली भारत की राष्ट्रीय प्रत्यायन प्रणाली को GQII-2021 में 5वां स्थान मिला है. GQII के तहत गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे (QI) के आधार पर दुनिया में 184 देशों की सूची तैयार की गई है.  जीक्यूआईआई देशों के क्यूआई की तुलना के आधार पर उसकी प्रगति का मुल्यांकन करता है.

10. (d) ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई सरकार 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को COVID-19 वैक्सीन की 5वीं खुराक देने का निर्णय लिया है. ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने कहा कि इस फैसले से बूस्टर शॉट के लिए योग्यता का विस्तार हुआ है और इसमें करीब 1.4 करोड़ लोग शामिल है. ऑस्ट्रेलिया, कोरोनोवायरस के खिलाफ सबसे अधिक टीकाकरण वाले देशों में से एक है. ऑस्ट्रलिया में अब तक 16 वर्ष की आयु से ऊपर के 95 प्रतिशत लोगों को कोविड के दो टीके की खुराक दी जा चुकी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts