- प्रसिद्ध अभिनेता सतीश कौशिक का 09 मार्च 2023 को निधन हो गया।
- वह 66 वर्ष के थे।
- सतीश कौशिक डायरेक्टर भी थे और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
- उनका जन्म हरियाणा में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म मासूम से की थी।
- उन्हें 1987 की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था।
- उन्हें दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के रूप में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता था।
- उन्होंने 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार भी जीता।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
