- दूसरी महिला-20 अंतरराष्ट्रीय बैठक 13-14 अप्रैल को राजस्थान के जयपुर में होगी।
- यह कार्यक्रम 12 अप्रैल को "जनभागीदारी - महिला सशक्तीकरण की यात्रा" विषय के साथ शुरू हुआ।
- जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर फिजियोथेरेपिस्ट नेटवर्क और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, राजस्थान सरकार द्वारा समर्थित एक पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी।
- केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
- डब्ल्यू-20 बैठक में जी-20 के 18 देशों की 120 महिला नेता, लैंगिक असमानता से जुडे मुद्दों और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर अपने विचार रखेंगी।
- बैठक "महिलाओं के नेतृत्व में विकास से उनकी अप्रयुक्त क्षमता को बढाना : समावेशी और सतत भविष्य का निर्माण"विषय पर केंद्रित होगी।
- भारत का डब्ल्यू-20 एजेंडा पांच प्रमुख प्राथमिकताओं - महिला उद्यमिता, जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व, महिलाओं को डिजिटली सशक्त बनाना, शिक्षा और कौशल विकास तथा जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित है ।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
