प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(06-05-2023)

1. भारतीय रिजर्व बैंक ने किसके साथ मिलकर ग्लोबल टेक कॉम्पटीशन 'जी20 टेकस्प्रिंट' की शुरुआत की है?

(a) वर्ल्ड बैंक

(b) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया

(c) वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

(d) बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स

 

2. बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान 'साइक्लोन मोचा' को किस देश द्वारा नाम दिया गया है?

(a) यमन

(b) श्रीलंका

(c) इण्डोनेशिया

(d) बांग्लादेश

3. भारत ने किस देश के साथ औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है?

(a) फ्रांस

(b) दक्षिण कोरिया

(c) इज़राइल     

(d) जर्मनी

4. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 'विजाग टेक पार्क' की आधारशिला रखी, इसे किस ग्रुप द्वारा स्थापित किया जा रहा है?

(a) भारती मित्तल ग्रुप

(b) रिलायंस ग्रुप

(c) टाटा ग्रुप

(d) अडानी ग्रुप

5. भारतीय वायुसेना के नये उप-प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(a) एयर मार्शल सुरेन्द्र सिन्हा

(b) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

(c) एयर मार्शल अजय चौधरी

(d) एयर मार्शल महेश कपूर

6. हाल ही में किस कंपनी को भारत में टेलीकॉम लाइसेंस मिला है?

(a) ज़ूम

(b) मेटा

(c) टेस्ला

(d) रेलटेल

7. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित की गयी?

(a) गुजरात

(b) महाराष्ट्र

(c) गोवा  

(d) दिल्ली

8. संकटग्रस्त सूडान से भारतियों को निकालने के लिए सरकार ने कौन सा अभियान चलाया है?

(a) ऑपरेशन कावेरी

(b) ऑपरेशन दुर्गा 

(c) ऑपरेशन शक्ति 

(d) ऑपरेशन पोलो   

9. किस अमेरिकी राज्य ने दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दी है?

(a) कैलिफोर्निया

(b) एरिज़ोना

(c) पेन्सिलवेनिया 

(d) इंडियाना

10. प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया, वह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

(a) हरियाणा

(b) पंजाब

(c) राजस्थान

(d) हिमाचल प्रदेश

उत्तर:-

1. (d) बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) ने एक ग्लोबल टेक कॉम्पटीशन 'जी20 टेकस्प्रिंट' (G20 TechSprint) लॉन्च किया है. RBI और BIS इनोवेशन हब ने संयुक्त रूप से G20 TechSprint के चौथे संस्करण की शुरुआत भी की है. आरबीआई ने कहा कि 2023 टेकस्प्रिंट क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए नई टेक्नोलॉजी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा. यह ग्लोबल टेक कॉम्पटीशन 4 जून तक दुनिया भर के डेवलपर्स के लिए खुला रहेगा.   

2. (a) यमन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती तूफान 'साइक्लोन मोचा' (Cyclone Mocha) की भविष्यवाणी की है जिसके 7 मई से 9 मई के बीच पूर्वी तट से टकराने की उम्मीद है. चक्रवाती तूफान को मोचा नाम दिया गया है जो यमन द्वारा दिया गया है.  यह नाम लाल सागर तट पर स्थित येमेनी शहर मोचा (या मोखा) के नाम से प्रेरित है.   

 

3. (c) इज़राइल     

भारत, इज़राइल ने कई प्रमुख प्रौद्योगिकी क्षेत्रों पर ध्यान देने के लिए औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. इसमें एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग, पर्यावरण, खनन, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स और कृषि क्षेत्र शामिल हैं. इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, यह समझौता नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भारत-इज़राइल साझेदारी में एक नई शुरुआत है.

4. (d) अडानी ग्रुप

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने विजाग टेक पार्क की आधारशिला रखी. इस कार्यक्रम में अदानी समूह के एमडी राजेश अदानी और सीईओ करण अदानी ने भाग लिया. अडानी समूह 21,844 करोड़ रुपये के टेक पार्क में दो डेटा सेंटर स्थापित कर रहा है जिसमें से एक 200 मेगावाट का और दूसरा 100 मेगावाट का है. यह अपनी तरह की देश की सबसे बड़ी सुविधा होगी जो ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगी.

5. (b) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है. वह वायुसेना के आधुनिकीकरण के प्रभारी होंगे. इससे पहले आशुतोष दीक्षित गांधीनगर (गुजरात) में दक्षिण-पश्चिमी एयर कमान में वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी के रूप में कार्यरत थे. वह वायुसेना में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी हिस्सा थे. वह, वर्ष 1986 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए थे.

6.  (a) ज़ूम

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लैटफॉर्म 'ज़ूम' की पैरेंट कंपनी ज़ूम वीडियो कम्युनिकेशंस को भारतीय दूरसंचार विभाग की तरफ से देशव्यापी टेलीकॉम लाइसेंस मिल गया है. इसके तहत कंपनी अब देश में एंटरप्राइज कस्‍टमर्स को टेलीफोन सेवा प्रदान करेगी साथ ही कंपनी एंटरप्राइज कस्‍टमर्स को अपनी क्लाउड आधारित प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज सेवा (ज़ूम फोन) सेवा भी प्रदान करेगी. ज़ूम (Zoom), वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बेस्ड एक अमेरिकी कंपनी है.  

7. (c) गोवा  

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के आठ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक चार और पांच मई को गोवा में आयोजित की गयी. SCO की शीर्ष बैठक जुलाई में नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी इस बैठक में भाग लिया. बिलावल भुट्टो लगभग 12 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री है. वर्ष 2023 में भारत, शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता कर रहा है. SCO एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा संगठन है. इसकी स्थापना 2001 में की गयी थी. भारत 2017 में इसका सदस्य बना था.

8. (a) ऑपरेशन कावेरी

संकटग्रस्त सूडान से भारतियों को निकालने के लिए भारत सरकार ने बचाव अभियान 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है. यह बचाव अभियान 24 अप्रैल 2023 को शुरू किया गया था. इसका नाम भारत की प्रमुख नदियों में से एक 'कावेरी' के नाम पर रखा गया है. भारत सरकार जेद्दाह के रास्ते वहां फसें भारतियों को निकाल रहा है. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए इस ऑपरेशन के प्रभारी हैं.

9. (c) पेन्सिलवेनिया 

अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया ने दिवाली फेस्टिवल को आधिकारिक राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दी है. पेंसिल्वेनिया में लगभग 200,000 दक्षिण एशियाई निवासी निवास करते हैं. जिस कारण यह फैसला और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. पूर्वोत्तर राज्य पेन्सिलवेनिया के सीनेटर निकिल सावल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की. दीवाली को आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता देने के लिए सीनेट ने सर्वसम्मति से मतदान किया. 

10. (b) पंजाब

5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे चुके शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. प्रकाश सिंह बादल पहली बार वर्ष 1970 में पंजाब के सीएम बने थे. वर्ष 2017 में वह आखिरी बार इस पद पर थे. वह 1957 में पहली बार शिरोमणि अकाली दल से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे. वह 1977 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय मंत्री बने थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts