- सिलहट के भोलागंज में भारत और बांग्लादेश के बीच एक नए बॉर्डर-हाट का उद्घाटन किया गया।
- इस नए बॉर्डर-हाट का उद्घाटन बांग्लादेश की ओर से इमरान अहमद और भारत के सहायक उच्चायुक्त नीरज कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
- बांग्लादेश में सिलहट और मेघालय की पूर्वी खासी पहाड़ियों के बीच की सीमा पर भोलागंज में बॉर्डर-हाट खोला गया है।
- सिलहट संभाग में यह चौथा बार्डर हाट है। सिलहट संभाग में तीन और बॉर्डर हाट खोले जाएंगे।
- बार्डर हाट बुधवार और शनिवार को केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक ही खुलेगा।
- भारत के 26 और बांग्लादेश के 24 स्टॉल हाट में मौजूद रहेंगे। इस हाट में दोनों देशों की पारंपरिक वस्तुओं को शुल्क मुक्त बेचा जाएगा।
- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला बॉर्डर हाट 2011 में मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में खोला गया था।
Tags:
विविध
