चक्रवात मोका

  • चेन्नई और ओडिशा में चक्रवात मोका की चेतावनी जारी की गई है।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 9 मई को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।
  • इस चक्रवाती तूफान को ‘मोका’ नाम दिया गया है।
  • मौसम एजेंसी ने 4 मई को भी भविष्यवाणी की थी कि 6 मई, 2023 के आसपास, बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की उम्मीद है।
  • इस चक्रवात से अगले कुछ दिनों में 8 मई से 12 मई तक इस क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के निर्देश के अनुसार, प्रत्येक चक्रवात का एक अलग नाम होना चाहिए, ताकि एक ही समय में कई चक्रवाती सिस्टम सक्रिय होने की स्थिति में उलझन ना हो।
  • आईएमडी द्वारा अप्रैल 2020 में जारी चक्रवात नामों के नवीनतम संकलन में 169 शीर्षक हैं जिनका उपयोग चक्रवातों के नामकरण के लिए किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC & JPSC Civil Engineering Solved Papers 44 Set 2027 English Medium

BPSC & JPSC Civil Engineering Solved Papers 44 Set 2027 English Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts