- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की कि उसने COVID-19 की वैश्विक आपातकालीन स्थिति को समाप्त कर दिया है।
- 30 जनवरी 2020 को इमरजेंसी कमेटी की सिफारिश के बाद डब्ल्यूएचओ ने COVID-19 को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था।
- डब्ल्यूएचओ ने कहा कि आपातकाल हटाने का फैसला महामारी के अंत का संकेत नहीं है।
- 3 मई तक, वैश्विक स्तर पर, कोविड के 765,222,932 पुष्ट मामले आ चुके हैं, जिनमें 6,921,614 मौतें शामिल हैं।
- महामारी के पहले दो वर्षों में, सामान्य मौतों की तुलना में 15 मिलियन अधिक लोग मारे गए थे।
- मिस्र में, अतिरिक्त मौतें सामान्य मौतों की तुलना में लगभग 12 गुना अधिक थीं। पाकिस्तान में यह आंकड़ा आठ गुना अधिक था।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
