- 19 जून को, 20 से अधिक देशों के सैन्य दल और पर्यवेक्षकों की भागीदारी के साथ बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास "एक्स खान क्वेस्ट 2023" शुरू हुआ।
- मंगोलिया के राष्ट्रपति श्री उखनागिन खुरेलसुख ने अभ्यास स्थल पर आयोजित एक समारोह में अभ्यास का उद्घाटन किया।
- भारतीय सेना दल भी बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास में भाग ले रहा है।
- गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रही है।
- 14-दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की अंतर-क्षमता को बढ़ाना, अनुभवों को साझा करना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों (यूएनपीकेओ) के लिए वर्दीधारी कर्मियों को प्रशिक्षित करना है।
- यह अभ्यास भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए प्रतिभागियों को तैयार करेगा, शांति बनाए रखने की क्षमता विकसित करेगा और सैन्य तैयारियों को बढ़ाएगा।
- इस अभ्यास में कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (सीपीएक्स), फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (एफटीएक्स), कॉम्बैट चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल हैं।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
