- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
- यह योग के विभिन्न लाभों को पहचानने और योग को जीवन के अंग के रूप में बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
- इस साल दुनिया भर में नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चिह्नित करने के प्रस्ताव को अपनाया था।
- 21 जून को योग दिवस के रूप में चुना गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन है और दुनिया में कई लोगों के लिए इसका बहुत महत्व है।
- यह दिवस पहली बार 2015 में "सद्भाव और शांति" विषय के साथ मनाया गया था।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह
