- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) उमेश कुमार को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
- इससे पहले, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव कुमार श्रीवास्तव का नाम AAP सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
- दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023 के प्रख्यापन के बाद यह पहली नियुक्ति है।
- आप (AAP) सरकार ने दावा किया कि 'बिजली' राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है।
- आप (AAP) सरकार डीईआरसी के अध्यक्ष के रूप में उमेश कुमार की नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (SC) जाएगी।
Tags:
चर्चित व्यक्ति
