प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(31-07-2023)

1. 'टाइम' मैगज़ीन द्वारा जारी 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में कौन सी भारतीय कंपनी शामिल है?
(a) टाटा ग्रुप 
(b) रिलायंस इंडस्ट्री 
(c) भारती एयरटेल 
(d) एनपीसीआई  

2. नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम में हाल ही में कौन-सा देश शामिल है?
(a) भारत 
(b) चीन 
(c) साऊथ अफ्रीका 
(d) ब्राज़ील   

3. समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला बाल्टिक देश कौन-सा है?
(a) लातविया
(b) एस्टोनिया
(c) लिथुआनिया
(d) आइसलैंड 

4. फिनलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
(a) सना मैरिन
(b) एंटी रिने
(c) पेटेरी ओर्पो 
(d) अलेक्जेंडर स्टब्ब

5. राज्य स्तर पर, योग सत्र के लिए सबसे अधिक लोगों के एकत्र होने का 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' किस शहर में बना?
(a) अहमदाबाद 
(b) भोपाल 
(c) जयपुर 
(d) सूरत 

6. हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान के उत्पादन के लिए किसके साथ समझौता किया?
(a) जीई एरोस्पेस
(b) लॉकहीड मार्टिन
(c) एयरबस 
(d) टेस्ला 

7. 'ओशन रिंग ऑफ योगा' का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
(a) इंडियन नेवी 
(b) यूएस नेवी 
(c) इंडियन कोस्ट गार्ड  
(d) मुंबई पोर्ट अथोरिटी 

8. फीफा अंडर-20 विश्व कप का टाइटल किस टीम ने जीता?
(a) इटली 
(b) उरुग्वे 
(c) अर्जेंटीना
(d) ब्राजील 

9. फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 टॉप कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कौन-सा स्थान है?
(a) 15वां 
b) 25वां 
(c) 35वां 
(d) 45वां 

10. सभी ICC ख़िताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम कौन बनी है?
(a) भारत 
(b) इंग्लैंड 
(c) पाकिस्तान 
(d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर:-

1. (d) एनपीसीआई  

'टाइम' मैगज़ीन ने हाल ही दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की वार्षिक लिस्ट जारी की है जिसमें ओपनएआई, स्पेसX, चेस.कॉम और गूगल डीपमाइंड जैसी टॉप कंपनियां शामिल है. इस लिस्ट में भारत की नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) सहित ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म मीशो को भी स्थान दिया गया है. इस लिस्ट में 12% से अधिक कंपनियां AI इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है. इसमें मुख्य रूप से ओपनएआई, एनवीडिया, गूगल डीपमाइंड, हगिंग फेस, मेटाफिजिक जैसी कंपनियां शामिल है.   

 

2. (a) भारत 

भारत ने हाल ही में आर्टेमिस समझौते में शामिल होने का फैसला किया है, जो समान विचारधारा वाले देशों को नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण मंच पर साथ लाता है. इसके तहत नासा और इसरो 2024 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक संयुक्त मिशन पर भी सहमत हुए है. आर्टेमिस समझौता 21वीं सदी में नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए डिज़ाइन किया गया एक गैर-बाध्यकारी समझौता है.    

3. (b) एस्टोनिया

एस्टोनिया समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला बाल्टिक देश बन गया है. मौजूदा प्रधानमंत्री काजा कल्लास (Kaja Kallas) के सत्ता संभालने के कुछ महीनों बाद यह फैसला लिया गया है. समलैंगिक विवाह विधेयक, एस्टोनिया की 101 सीटों वाली संसद में 55 मतों के बहुमत से पारित हुआ जबकि इसके खिलाफ 34 मत पड़े. यह कानून वर्ष 2024 से देश में लागू कर दिया जायेगा. 

 

4. (c) पेटेरी ओर्पो 

फिनलैंड में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पेटेरी ओर्पो को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है. ओर्पो चार दलों वाली गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे है. संसद में उनके पक्ष में 107 सदस्यों ने मतदान किया और उनके विरोध में 81 मत पड़े वहीं 11 सदस्य अनुपस्थित रहे. फिनलैंड, उत्तरी यूरोप में एक नॉर्डिक देश है. इसकी सीमा उत्तर-पश्चिम में स्वीडन, उत्तर में नॉर्वे और पूर्व में रूस से लगती है. 

5. (d) सूरत 

राज्य स्तरीय 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर गुजरात के सूरत शहर ने एक स्थान पर योग सत्र के लिए सबसे अधिक लोगों के एकत्र होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने सूरत शहर की इस उपलब्धि पर बधाई दी है.   

6. (a) जीई एरोस्पेस

जीई एरोस्पेस और हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए)-एमके-2 तेजस के जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए एक समझौता किया है. इस समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान हुई है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है, इसका मुख्यालय बैंगलोर में है.        

7. (a) इंडियन नेवी 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के अवसर पर इंडियन नेवी द्वारा 'ओशन रिंग ऑफ योगा' का आयोजन किया गया. आयुष मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों के समन्वय में 'ओशन रिंग ऑफ योगा' कार्यक्रम की योजना बनाई थी. भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दिसंबर, 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी गई थी. वर्ष 2015 में इसका पहली बार आयोजन किया गया था. 

8.(b) उरुग्वे 

उरुग्वे की अंडर-20 फुटबॉल टीम ने इटली को 1-0 से हराकर अपना पहला अंडर-20 विश्व कप खिताब जीता. उरुग्वे वर्ष 2011 के बाद यह टाइटल जीतने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी देश बना है. उरुग्वे 1997 और 2013 में टूर्नामेंट का फाइनल हार गया था. ब्राजील 2011 में यह टाइटल जीतने वाला आखिरी दक्षिण अमेरिकी देश था. इस टूर्नामेंट में इज़राइल ने दक्षिण कोरिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.  

9. (d) 45वां 

फोर्ब्स द्वारा जारी ग्लोबल 2000 टॉप कंपनियों की लिस्ट में अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आठ स्थानों की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंच गई है. यह रैंकिंग अभी तक किसी भारतीय कंपनी के लिए सर्वोच्च है. इन कंपनियों की रैंकिंग चार मेट्रिक्स: बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार-मूल्य को आधार बनाकर तैयार की जाती है. अमेरिका की सबसे अब्दी बैंक जेपी मॉर्गन 2011 के बाद पहली बार लिस्ट में टॉप पर है.

10. (d) ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में भारत को हराकर पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने खेल के पांचवें दिन भारत को 209 रनों से हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सभी ICC ख़िताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गयी है. प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब ट्रैविस हेड को दिया गया. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Ballon d’Or Award, 2026

Harry Kane won the prestigious men’s award at the 70th Ballon d’Or ceremony, held at the London Palladium on October 26, 2026. With this ach...

Popular Posts